लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ में समाजवादी शिक्षक सभा की विचार गोष्ठी संपन्न, शिक्षक नेता डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों शिक्षक
*लखनऊ।* समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में 'पांच वोट संकल्प अभियान' के तहत आर वी एन ग्लोबल स्कूल, अयोध्या रोड, लखनऊ में विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री रहे। 190 लम्भुआ विधानसभा, सुल्तान पुर से भावी प्रत्याशी डॉ. शास्त्री शिक्षकों के बीच एक सशक्त और संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण ही आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी। डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री शिक्षकों के हक की लड़ाई हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ते आए हैं। शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा शोषित-पीड़ित शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया है और सत्ता के सामने न झुकने का जज्बा दिखाया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी० पांडे जी का डॉ० इंद्र सेन शास्त्री ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। *कार्यक्रम में सपा राष्ट्...