बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के अवसर पर दून वैली हाई स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि सौभाग्या फाउंडेशन की अध्यक्षता सिम्मी बर्मन द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडल की खूब सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों ने कई क्रियाशील मॉडल बनाए। प्री प्राइमरी के बच्चों ने सब्ज़ियाँ, फल और विभिन्न प्रकार के ऐप बनाए। सीनियर छात्रों ने क्रेन, वाटर हार्वेस्टिंग, बर्गलर अलार्म, मानव शरीर संरचना आदि के मॉडल बनाए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. बीना जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले छात्रों और स्टाफ सदस्यों की सराहना की। वैभव शुक्ला, नफीस, अंशिका धीमान आदि ने पुरस्कार जीते।