Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2024

लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण

  लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...

भारतीय क्षत्रिय समाज ने किया सनातन परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन

  महाराणा प्रताप सिंह के आदर्शों को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए: अनिल गहलोत  लखनऊ। शनिवार को भारतीय क्षत्रिय समाज और लखनऊ की प्रतिष्ठित सिविल सोसायटी लोक अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में विजयदशमी पर सनातन धर्म के अनुसार शस्त्र पूजन एवं सहभोज का आयोजन CMS गोमतीनगर में आयोजित किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा , पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, एसकेडी सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, उप्र पुलिस के पूर्व डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, मनकामनेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी, मुख्य सेवादार लेटे हुए हनुमान मंदिर डॉ. विवेक तांगड़ी, माताजी नयनतारा, चेयरपर्सन पीसीडीएफ शिखा तोमर, युवा उद्यमी मांडवी सिंह एवं सभी गणमान्यों ने भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विधि विधान से पूजन किया।  सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल...