लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
तमिलनाडु में एक महिला की एंबुलेंस चालक के रूप में नियुक्ति की गई है। राज्य ने दावा किया है कि यह महिला देश में पहली एंबुलेंस चालक बनी है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में आपात सेवा मजबूत करने की पहल के तहत 118 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। एम. वीरालक्ष्मी को नई लांच 108 एंबुलेंसों में से एक का चालक नियुक्त किया गया है। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में पहली बार महिला की एंबुलेंस चालक के रूप में नियुक्ति की गई है। नब्बे एंबुलेंस जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों से सुसज्जित हैं। 10 टेक वाहन 10 सरकारी ब्लड बैंकों द्वारा शिविरों में जमा रक्त को लाने-ले जाने में इस्तेमाल किए जाएंगे। 18 एंबुलेंस एक इंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल समूह द्वारा कोविड-19 से निपटने में मदद को दी गई हैं। इन सभी को हरी झंडी दिखाई गई। बता दें कि 24 मार्च को मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने विधानसभा में 108 एंबुलेंस आपात सेवा को और मजबूत करने की घोषषणा की थी। इस सेवा में 125 करोड़ रुपये की लागत से 500 नई एंबुलेंस शामिल करने की घोषषणा की गई थी। पहले चरण में 90 एंबुलेंस और 10 रक्त संग्रह वाहन लांच किए गए हैं। इसपर अनुमान...