ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
राजस्थान मे बहुजन समाज पर अत्याचार और उनके अधिकारों से वंचित रखना कांग्रेस की जातिवादी मानसिकता का सबूत: आकाश आनंद, बसपा
जयपुर, शहीद स्मारक, जयपुर में 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा' का समापन हो गया। इस यात्रा ने बसपा के शीर्ष नेताओं, समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं और उत्साही पार्टी समर्थकों को एकजुट किया। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के आह्वान से प्रेरित 3500 किलोमीटर लंबी सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा 16 अगस्त को धौलपुर से शुरू हुई थी। बसपा ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का मन बना लिया है। वह सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। अब तक पांच उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इनमें धौलपुर, करौली, जुनून और झुंझुनू की खेतड़ी विधानसभा हैं।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक श्री आकाश आनंद के नेतृत्व में निर्देशित, 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा' बहुजन समाज के लिए समग्र कल्याण और समृद्धि की बात करते हुए विभिन्न ज़िलों में पहुंची। यात्रा के अंतिम दिन श्री आकाश आनंद का भावपूर्ण संबोधन हुआ। उन्होंने अन्याय, गरीबी, अपराध, महँगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होने के लिए राजस्थान के लोगों का आभार ...