बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
कानपुर के बाबूपुरवा निवासी परचून दुकानदार ने राष्ट्रपति से लेकर एसएसपी कानपुर को पत्र भेजकर परिवार सहित इच्छामृत्यु की मांग की है। हामिद ने बताया कि वर्ष 2016 में उसने अपनी बेटी की शादी रेलबाजार निवासी रिटायर्ड दरोगा के पुलिस विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात बेटे से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी के ससुराली जन दहेज में बाइक और चेन न लाने पर प्रताड़ित करते थे। जान से भी मारने की कोशिश की। मामले में उन्होंने रेलबाजार थाने में ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है की थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए उन्हें ही फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रही है। पुलिस से परेशान दुकानदार ने इसीलिए इच्छामृत्यु की मांग की है।