लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
फिजिक्स वाला विद्यापीठ सेंटर्स की संख्या 74 तक पहुंची। छात्रों के लिए शिक्षा प्राप्त करना और भी सुलभ हुआ। वंचित क्षेत्रों तक पहुंची शिक्षा
फिजिक्स वाला ने पूरे भारत में फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का दूसरा चरण शुरू किया। इसमें 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी लखनऊ , भारत की अग्रणी एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला के ऑफ़लाइन सेंटर्स विद्यापीठ की संख्या पूरे भारत के 50 शहरों में 74 तक पहुंच चुकी है। इनका उद्देश्य छात्रों को उनके गृहनगर के करीब ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पहुंचाना है। इससे उन्हें दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उनको आसानी से सीखने की हर सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। पीडब्ल्यू विद्यापीठों में अपनी ऑफरिंग्स के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 10 विद्यापीठ सूचना केंद्र और 27 शहरों में 28 पाठशालाएं भी संचालित करता है, जहां हाइब्रिड कक्षाएं चलती हैं। इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यू फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (पीडब्ल्यूएनसैट) के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करेगा, जिसमें 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों और जेईई या नीट के इच्छुक छात्रों के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिसमें सौ फीसदी तक छात्रवृत्ति पा...