लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद जी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद गोरखपुर से सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान किया था। श्री निषाद जी की फ्लीट को बस्ती टोल प्लाजा के लगभग 10KM से पीछे से ही एक XUV कार द्वारा बार बार ओवरटेक और सुरक्षा घेरे को तोड़नव का प्रयास किया जा रहा था, बस्ती टॉल प्लाजा की वीडियो फुटेज के अनुसार भी दोपहर 02 बजे बस्ती टॉल प्लाजा को पार कर रहे थे, टोल बैरियर से पूर्व एक XUV गाड़ी UP32MP4528 सुरक्षा घेरे को तोड़कर एस्कॉर्ट और VIP गाड़ी के बीच मे आ गई, जिसके चलते मा० मंत्री जी को कार असंतुलित हो गई किन्तु चालक की सूझ बूझ के चलते टॉल फाटक को श्री निषाद जी की गाड़ी पर गिरने से बचाया गया। श्री निषाद जी के स्टाफ द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक बस्ती को उपरोक्त घटना क्रम अवगत कराया गया, और मामले की जांच हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 29 अक्टूबर को लखनऊ से गोरखपुर प्रस्थान के दौरान जनपद अयोध्या की सीमा में भी टोल प्लाजा बाराबंकी से 10 KM आगे माननीय मंत्री जी के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक स्करोपीओ गाड़ी ने टक...