Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

राजधानी लखनऊ में आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक पर्यवेक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन

आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक पर्यवेक्षकों की बैठक दरुलशफा कॉमन हॉल बी ब्लॉक में संपन्न हुई । बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । बैठक को प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने हाई कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध विशेष अपील की है । श्री सिंह ने संगठन के द्वारा किए गए प्रयास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनेक बार सरकार एवं शासन से वार्ता किया गया परंतु सरकार बेरोजगार अनुदेशक पर्यवेक्षकों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे अनुदेशक पर्यवेक्षक भुखमरी के कगार पर है बैठक को श्री राज राजेंद्र यादव प्रदेश महासचिव श्री अनोखेलाल जिला अध्यक्ष बरेली श्री उमेश यादव जिला अध्यक्ष मैनपुरी श्री राजेश गाजीपुर श्री राजेश शुक्ला रायबरेली श्री शिव कुमार जिला अध्यक्ष अलीगढ़ श्रीमती पुष्पा देवी जिला महोबा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments