चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।
सरोजनीनगर में फिर शुरू हुई एक अनूठी पहल, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें शुरू किया 'कंबल वितरण महाभियान लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने के पूरे आसार हैं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री के आसपास की गिरावट आने के आसार है लखनऊ में बर्फीली हवाओं का असर अभी रहेगा। पछुआ हवा आगे बढ़ेगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं और ठंड बढ़ाएगी। ऐसे में राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता को ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक अनुपम पहल शुरू करी है। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपनी क्षेत्र की जनता को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को 'कंबल वितरण महाभियान' की शुरूआत की गई। इस अनुपम पहल का उद्देश्य क्षेत्र के हर जरूरतमंदों को ठंड से बचाना और उन्हें राहत दिलाना है। बुधवार को इस अनूठे महाभियान की शुरुआत वृद्धाश्रम से हुई, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा हाईडिल चौराहा स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम और बिजनौर, सीआरपीएफ कैंप स्थित महिला वृद्धाश्रम में सभी वृद...