होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा शुरू किया गया अभियान लड़की हूँ लड़ सकती हूँ आज हर युवतियों की जुबान पर छा गया है। प्रियंका गांधी का यह कार्यक्रम लड़कियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आया है। जिसकी वजह से लड़कियां तेजी से इस अभियान से जुड़ती नजर आ रही हैं। धीरे-धीरे ये अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में फैलता जा रहा है। हाल ही कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमे महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण देने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनजर कई बड़ी घोषणाएं की थी। उन्होंने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसोें में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा भी किया था। प्रियंका गांधी महिलाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नई छोड़ना चाहती हैं। और उनका यह प्रयास दिख भी रहा है। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जहां सभी पार्टियां अलग-अलग जातियों को लुभाने में लगी हैं वही प्रियंका गांधी महिलाओं को सशक्त करने में लगी हैं...