Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

गरीब बच्चों और महिलाओं को मोना बेकर्स द्वारा खाद्य पदार्थों के पैकेट वितरित किया गया

 


इंदिरा नगर के मानस एनक्लेव मे बुध विहार जगह में मोना बेकर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों और महिलाओं को बेकर्स मोनिका सिंह, जो कि होम शेफ और साथ में ट्रेनर भी हैं, उनके द्वारा खाद्य पदार्थों के पैकेट वितरित किए गए।



कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब बच्चों में और महिलाओं में खाना बनाने की कला सीखने व प्रोत्साहित करने के लिए था। कार्यक्रम में मोनिका सिंह जी ने बताया कि कैसे कम से कम पैसों में आप कपकेक्स या छोटे बेकरी आइटम्स घर पर ही अपने चूल्हे व गैस के जरिए बना सकते हैं और उनको अपने निकटवर्ती दुकानों में बेचकर अच्छा पैसा भी कमा सकती हैं साथ ही साथ उन्होंने घर पर ही जो खाना बनाने की और बिक्री सिखाने के लिए जो कोचिंग शुरु की है उसमें गरीब बच्चों द्वारा सीखने का कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। तो जो भी बच्चे यह कला सीखना चाहते हैं वह उनसे संपर्क कर सकते हैं ताकि अपनी आजीविका के लिए वह कुछ कर सके।


आगे कार्यक्रम में उड़ान संस्था की निर्देशिका और संचालिका सरिता सिंह जी व कार्यक्रम के सूत्रधार मनीष सिंह जी व साध्वी त्रिपाठी जी भी मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाया और आगे भी हम ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे जिससे कि गरीब बच्चों और महिलाओं को मदद मिल सके ।



Comments