ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष ● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। ● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। ● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। ए...
2019 के दिसंबर माह में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। इसमें साल दर साल के आधार पर नौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा। यह लगातार दूसरी बार है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार गया है। नवंबर माह में यह छह फीसदी बढ़कर 1,03,492 लाख करोड़ रुपये रहा था। फेस्टिव सीजन और कानून का सख्त तरीके से पालन करने के चलते ऐसा हुआ। दिसंबर माह में सीजीएसटी संग्रह 19,962 करोड़ रुपये रहा, जबकि एसजीएसटी संग्रह 26,792 करोड़ रुपये, आईजीएसटी संग्रह 48,099 करोड़ रुपये रहा है। वहीं सेस से संग्रह 8,331 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर और अक्तूबर माह में जीएसटी संग्रह क्रमशः 2.7 फीसदी व 5.3 फीसदी गिर गया था। नवंबर में इतना हुआ था जीएसटी संग्रह नवंबर महीने में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत हुआ 1.03 लाख करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ। इसमें केंद्रीय जीएसटी का हिस्सा 19,592 करोड़ रुपये जबकि राज्य जीएसटी 27,144 करोड़ रुपये हिस्सा रहा। एकीकृत माल और सेवा कर के रूप में 49,028 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। उपकर के रूप में 7,727 करोड़ र...