Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

शिया संगठन हुसैनी टाइगर द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद पर जारी की गई डॉक्युमेंट्री

लखनऊ,देश के सबसे बड़े शिया संगठन हुसैनी टाइगर्स की तरफ से लखनऊ के चौक स्थित जेबीपी गार्डन में एक ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस ईद मिलन समारोह में लखनऊ के हज़रतगंज स्थित इमामबाड़ा सिबतैनाबाद के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिया धर्मगुरु मौलाना सय्यद कल्बे जव्वाद नक़वी समेत शिया वक़्फ़बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी व भाजपा नेता अमील शम्सी और हुसैनी टाइगर्स के संस्थापक शमील शम्सी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार से इमामबाड़ा सिबतैनाबाद को वक्फ बोर्ड को सौंपे जाने की मांग को रखा गया। पिछले कई वर्षों से सरकार से यह मांग उठाई जा रही है इमामबाड़े की सारी जिम्मेदारियां एलडीए से लेकर वक्फ बोर्ड को सौंप दी जाए। हुसैनी टाइगर्स द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद की सारी तस्वीर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को दिखाई गई और यह बताने की कोशिश की गई कि कितना जरूरी है इमामबाड़ा सित्तानाबाद को उसका पुराना दर्जा दिलाया जाए।  ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर हुसैनी टाइगर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष नक़ी हु...