Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण

  लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...

लखनऊ में स्व. रामविलास पासवान को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान बोले - पापा को दिया सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण

  लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...

लखनऊ में लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई, दयालबाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

  राजधानी लखनऊ के दयालबाग पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा )के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पासवान मौजूद रहे। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नागेंद्र पासवान ने स्वर्गीय पासवान जी के जीवन और उनके द्वारा दलितों, पिछड़ों और श्रमिक वर्ग के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी ने हमेशा गरीबों और मजदूरों की आवाज को बुलंद किया और उनके बताए हुए रास्ते पर पार्टी आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत और विस्तारित करने की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में संगठन को सक्रिय किया जा रहा है ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंच सके। इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ...

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

  लखनऊ,भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ़्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे। मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहकों को अपनी पसंद के समय पर 5-दिन वाले पैक को एक्टिवेट करने की पूरी सुविधा मिलती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी आसान हो जाता है। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के ग्राहकों के लिए मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को उपलब्ध होगी। मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग, एयरटेल पोस्टपेड प्लान में जोड़ा गया नया लाभ है, जो फ़ास्ट लेन तकनीक के ज़रिए उत्कृष्ट अनुभव, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व धोखाधड़ी वाले लिंक से नेटवर्क-स्तरी...

"लव योर आइज़, किड्स": विश्व दृष्टि दिवस पर आई-क्यू ने बच्चों की आंखों की देखभाल को लेकर बढ़ाई जागरूकता, लखनऊ में शुरू की मायोपिया क्लिनिक

  लखनऊ, : विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर आई-क्यू सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने बच्चों की आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल की है। इसके तहत लखनऊ के राजाजीपुरम सेंटर में मायोपिया कंट्रोल/मायोपिया क्लिनिक शुरू की गई है। यह पहल आई-क्यू के "लव योर आइज़, किड्स" अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का मकसद बच्चों में आंखों की परेशानी को समय पर पहचानना और माता-पिता को बच्चों की आंखों की नियमित जांच के लिए जागरूक करना है। विश्व दृष्टि दिवस हर साल लोगों को आंखों की देखभाल और अच्छी नजर के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसी मौके पर आई-क्यू ने बच्चों में बढ़ रही मायोपिया की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया है। राजाजीपुरम में शुरू की गई नई मायोपिया क्लिनिक में बच्चों की आंखों की जांच और मायोपिया से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, माता-पिता को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चों की नजर में होने वाले बदलावों को समय पर पहचानना क्यों जरूरी है। इस पहल का नेतृत्व डॉ. उत्सव दीप, क्लिनिकल इंचार्ज, आई-क्यू हॉस्पिटल, लखनऊ और डॉ. जी.सी. दुबे ने किया। इस...

उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर क्षेत्रवासियों ने जताई आपत्ति

  लखनऊ। कूड़ा घर की भूमि पर पार्क निर्माण को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उपलब्ध जानकारी और प्रस्तुत दस्तावेज़ों के अनुसार यह मामला रेलवे और नगर निगम के बीच भूमि उपयोग तथा पार्क निर्माण से संबंधित है। इसमें उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका का कोई प्रमाण उनके संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाने अथवा उनके विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने से पहले तथ्यों और आधिकारिक अभिलेखों की जाँच आवश्यक है। उन्होंने जगदेई यादव से अपील की कि यदि उनके पास भूमि, पार्क निर्माण या स्वामित्व से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ या दावा है, तो उसे प्रशासन, रेलवे, नगर निगम और अन्य सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष प्रस्तुत करें। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विवाद का समाधान व्यक्तिगत आरोपों या सोशल मीडिया टिप्पणियों से नहीं, बल्कि विधिक और प्रशासनिक प्रक्रिया से होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री को व...

कुर्सी रोड चौड़ीकरण में संशोधन की मांग को लेकर बैठक, सात अक्टूबर को होगी वार्ता

  लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चैड़ीकरण में विसंगतियों में संशोधन की मांग को लेकर आज यहां आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय, एमडीएस टाॅवर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने कुर्सी रोड में बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव, होटल व्यवसाय से जुडी़ व्यवसायी आराधना सहित व्यापारी, विभिन्न स्कूल, प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि सहित चौड़ीकरण के जद में आने वाले भवन के स्वामी मौजूद व किसान उपस्थित थे। बैठक के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और मौके़े पर ज्ञापन लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष से मोबाइल पर वार्ता करवायी, जिसके उपरांत प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सात अक्टूबर को वार्ता के लिए प्रतिनिधि मण्डल को बुलाया है। इससे पहले बैठक में ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि लखनऊ महायोजना 2031 कुर्सी रोड के चौड़ीकरण को लेकर तैयार की गयी योजना में संशोधन को लेकर पहले भी कई बैठकों और प्राधिकरण के साथ...

समाज सेवा से राजनीति में पदार्पण स्मिता मिश्रा ने किया एम.एल.सी. का नामांकन

  लखनऊ, 5 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य इन्दु प्रकाश मिश्रा की पत्नी श्रीमती स्मिता मिश्रा ने लखनऊ खण्ड से विधान परिषद की स्नातक सीट के लिये आज नामांकन कर दिया है। नामांकन करने से पूर्व सीनियर एडवोकेट डा. एस.पी. मिश्रा से उन्होंने शुभकामना प्राप्त की। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करणी सेना के अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू पहले ही उन्हें अपना समर्थन सौंप चुके हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की शुभकामना उनके साथ मौजूद है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट श्री अलंकार अग्निहोत्री तथा नव युवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति मानवी कात्यायन तथा राष्ट्रीय महामंत्री विन्ध्यवासिनी श्रीसानन्द इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहे। उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ की संरक्षक श्रीमति छाया शुक्ला और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिकान्त पाण्डेय जी भी साथ रहे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पं. राम गोपाल मिश्रा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सीतापुर का आशीर्वाद वे पहले ही प्राप्त कर चुके हैं। स्मिता जी का नामा...

लखनऊ में मनाई जाएगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि

  लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लखनऊ स्थित Renaissance Hotel में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि इस वर्ष उत्तर प्रदेश संगठन इकाई द्वारा लखनऊ में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।अरुण भारती ने कहा कि पुण्यतिथि समारोह में पक्ष एवं विपक्ष के उन सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने स्व. रामविलास पासवान जी के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में कार्य किया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उनके साथ जुड़े रहे लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी अपने पूरे परिवार के साथ इस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो...

समाजवादी पार्टी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

  समाजवादी पार्टी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ ही उन्होंने अपने चुनावी मुद्दे भी साफ कर दिए हैं। कांति सिंह का कहना है कि वह इस बार चुनाव में शिक्षा व्यवस्था के जमीनी मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा प्राथमिक शिक्षा की बदहाली है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रही है, कई जगह मर्जर के नाम पर स्कूल खत्म किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक तीन-तीन कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहा है, ट्रेडर्स पैटर्न पर एक ही टीचर सभी विषय पढ़ाने को मजबूर है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कांति सिंह ने कहा कि अगर स्कूल ही नहीं बचेंगे तो गरीब का बच्चा पढ़ेगा कैसे। शिक्षकों की कमी, स्कूलों का बंद होना और शिक्षा का गिरता स्तर, इन्हीं मुद्दों को लेकर वह स्नातक मतदाताओं के बीच जाएंगी और विधान परिषद में उनकी आवाज बुलंद करेंगी।

सपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे नवीन धवन बंटी, बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर जीतेगी सपा

  लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार और कांति सिंह के नामांकन के दौरान 174 मध्य विधानसभा से सपा नेता नवीन धवन बंटी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। नवीन धवन बंटी ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, एक शिक्षक कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है। गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं मिल रहा है और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाज वादी पार्टी से लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

  समाज वादी पार्टी से लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद सुशील कुमार ने अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिन प्राथमिक विद्यालयों को बंद कराया गया है, उन्हें पुनः चालू करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में एक शिक्षक कई-कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है, जिससे गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसे दुरुस्त करना जरूरी है। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को उचित मानदेय दिलाना और शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था दोनों की आवाज बनकर विधान परिषद में लड़ाई लड़ेंगे।

प्रमुख सचिव आयुष पर गंभीर आरोप, DPC न कराने से पिछड़े-दलित कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है - पतरू राम विश्वकर्मा

  जनपद आजमगढ़ निवासी आर टी आई एक्टिविस्ट पतरु राम विश्वकर्मा आज मीडिया के सम्मुख उपस्थित होकर मीडिया बंधु को आयुष विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों पर डी पी सी विभागीय पदोन्नति न कराये जाने में प्रमुख सचिव आयुष उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ की भूमिका संदिग्ध बताया, एक्टिविस्ट पतरु राम विश्वकर्मा ने बताया कि कि आयुष विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों पर डी० पी० सी० विभागीय पदोन्नति कराए जाने हेतु मेरे द्वारा जनहित के साथ साथ आयुष विभाग में कार्यरत ओ बी सी. अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए दर्जनों पत्र महामहिम राज्यपाल महोदया, मा. मुख्यमंत्री जी, आयुष मंत्री जी स्वतंत्र प्रभार सहित संबंधित एवं प्रमुख सचिव आयुष को प्रेषित करने के साथ साथ दिनांक 15.07.2026 को प्रमुख सचिव आयुष से मिल कर पूर्व में दिए गए समस्त प्रार्थना पत्रों को संलग्न कर एक प्रार्थना पत्र हस्तगत किया गया किन्तु कार्यवाही नहीं हुई। सवाल ये उठता है कि आयुष विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों पर डी० पी० सी० विभागीय पदोन्नति प्राप्त करना, वरिष्ठ अधिकारीयो / कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है, उन रिक्त पदों प...

लखनऊ खंड MLC चुनाव: अनीस रजा बोले- शिक्षक और स्नातक सीट पर बड़ी जीत की ओर सपा

  लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नामांकन में शामिल हुए। प्रत्याशियों ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को पुनः चालू करवाना, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था दिलाना, प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को उचित मानदेय और पुरानी पेंशन बहाली है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीत रहे हैं।

सोनू सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, किसानों को तकनीक से जोड़ने का किया वादा

  लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता सोनू सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, लोकप्रिय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष बनने के बाद सोनू सिंह ने कहा - भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर इतना बड़ा भरोसा जताया। किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है। मेरी प्राथमिकता किसान भाइयों की समस्याओं का निराकरण करना है और ऐसी नीतियों पर काम करना है जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके। भारत एक अन्नदाता देश है। हमने कोरोना जैसी महामारी को भी हराया है, इसलिए भारत में कभी अन्न की कमी नहीं हो प...