लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश चैंपियन लीग का तृतीय सत्र प्रारंभ
राजधानी लखनऊ में दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश चैंपियन लीग का तृतीय सत्र प्रारंभ होने जा रहा है । इस लीग की शुरआत आईपीएल की तर्ज पर की जा रही है । इसमें खिलाड़ियों की टीमों की जर्सी भी लांच की गई । राजधानी लखनऊ के होटल मेरियट में दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स के चेयरमैन डॉ राजेश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इस लीग में उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश समेत 10 टीमें भाग लेंगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अजीत प्रताप सिंह शामिल रहे। मैनेजमेंट में पूर्वांचल टाइगर के ओनर पंकज सिंह, शेखर ,सौरव की जर्सी रमेश तूफानी जी के द्वारा लांच की गई, अवध रॉयल के ओनर निर्मल चौधरी जी के द्वारा उनकी टीम की जर्सी भी लांच की गई । दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित शुक्ला ने बताया कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के इतिहास में वन स्पोर्ट्स चैनल पर आने वाली सबसे बड़ी क्रिकेट लीग साबित होगी। यूके तथा यूपीसीसीएल दोनों प्रदेशों के खिलाड़ियों का बड़े स्तर पर मार्गदर्शन करेग...