Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

रियलटी शो "वॉर फोर टाइम" का हुआ प्रोमो व पोस्टर लॉन्च,15 से ज्यादा सिटीज में होंगे ऑडिशन, थ्रिल व एडवेंचर का दिखेगा मिक्सअप

 


डीएम प्रोडक्शन हाउस द्वारा एडवेंचर व रोमांच से भरपूर रियलटी शो "वॉर फोर टाइम" का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज लखनऊ शहर में गोमती नगर स्थित होटल जीएस इन में प्रोमो व पोस्टर लॉन्च किया गया। जहाँ इस रियलटी शो के शो डायरेक्टर्स व टीम मेंबर्स ने पोस्टर व प्रोमो लॉन्च कर शो की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी। 

शो ऑर्गनाइजर्स धीरज गौर, मंगल यादव व महिमा यादव ने बताया कि इस रियलटी शो में पूरे देश भर से मिस्टर, मिस व मिसेज केटेगरी के 18 वर्ष से अधिक उम्र के पार्टिसिपेंट्स भाग लेंगे। इस शो में टोटल 5 टीम भाग लेंगे और इंदौर सहित मुम्बई, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, अजमेर, कोटा, जोधपुर, हिमाचल, हरियाणा, अहमदाबाद, आगरा, उत्तराखंड, जयपुर जैसी सिटीज में ऑडिशन लिए जाएँगे। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑडिशन, मेगा ऑडिशन, प्री एक्टिविटीज एन्ड टास्क और फाइनल सिलेक्शन राउंड्स के बाद किया जाएगा। विनर्स को 21 लाख का कैश प्राइज, गोल्डन ट्रॉफी और चार म्यूजिक वीडियो एलबम्स में काम करने का मौका मिलेगा। शो में दीपाली राठौर व विराज सिंह जैसे आर्टिस्ट सेलिब्रिटी के तौर पर नजर आएंगे।

Comments