Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2024

ऐशबाग रामलीला मैदान में ओ पी. श्रीवास्तव मेमोरियल में स्कूल के बच्चों का वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

  ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का हुआ भव्य समापन, राजनीतिक और फिल्म जगत से कई हस्तियां रही मौजूद

  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव और गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज भव्य समापन हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव,और श्रीमती कुसुम राय और फिल्म जगत से आए अभिनेता शेखर सुमन, प्रीती झंगियानी, प्रवीण डबास, भजन सम्राट अनूप जलोटा और प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुनील जोगी मौजूद रहे । सभी अतिथियों ने आयोजन की खूब सराहना की । सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन हमें प्रेरणा देते हैं और हमारे बच्चों के अंदर संस्कार विकसित करते हैं । शिवपाल जी ने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम हम सभी को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और सही मार्ग प्रशस्त करते हैं। तो वहीं कुसुम राय ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखनऊवासियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया । तथा साथ ही प्रीति झंगियानी ने कहा कि लखनऊ से सम्मान पाकर अभिभूत हूं । और भजन सम्राट अनूप जलोटा के संबो...