लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
गोरखपुर: आज सीएम योगी कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, वैक्सीनेशन का भी लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब एक घंटे नगर निगम में रहेंगे। इस दौरान वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई गई 20 कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद वह एनेक्सी भवन में एक घंटे तक मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। वह दिन में 11 बजे नगर निगम में पहुंच जाएंगे। सबसे पहले नगर निगम के गेस्ट हाउस में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का जायजा लेंगे। वहां वैक्सिन लगवाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से बात भी करेंगे। इसके बाद वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई कंपैक्टर मशीनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मशीन से कूड़ा ठोस गोले में तब्दील कर दिया जाएगा। तीन से चार वार्डों के बीच एक कंपैक्टर गाड़ी को लगाया जाएगा। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माणाधीन सदन हाल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। उनसे शहर के विकास को लेकर अलग से वार्ता का कार्यक्रम है। दोपहर बाद सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में पार्षदों के साथ मुख्यम...