लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ , जुगल किशोर ज्वैलर्स बाय राजन रस्तोगी ' अक्षय तृतीया व ईद के अवसर पर अपने हजरतगंज और इंदिरानगर स्थित स्टोर्स के ग्राहकों के लिए आभूषणों की खरीद पर कार , होंडा एक्टिवा और आईफोन जीतने का मौका लेकर आए हैं । जुगल किशोर ज्वैलर्स बाय राजन रस्तोगी के श्री राजन रस्तोगी ने बताया कि अक्षय तृतीया और ईद के अवसर पर हम अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए आकर्षक योजना लेकर आए हैं । 2 अप्रैल से 20 अप्रैल कूपन दिया तक 35000 रुपए या उससे अधिक के आभूषण खरीदने पर हमारे ग्राहकों को एक लकी जाएगा । इसके माध्यम से प्रतिदिन 5 लकी ग्राहक हजारों के आकर्षक पुरुस्कार जीतेंगे । साथ ही इसी लकी कूपन के माध्यम से मेगा ड्रा का भी हिस्सा बन एक लकी ग्राहक को कार जीतने का एक अवसर मिलेगा । इसके अतिरिक किसी भी खरीद पर सभी ग्राहकों को एक विशेष स्क्रैच कार्ड मिलेगा जो उन्हें उनकी खरीद पर एक निश्चित डिस्काउंट दिलाएगा । जुगल किशोर ज्वैलर्स बाय राजन रस्तोगी के निदेशक श्री राघव रस्तोगी ने जानकारी देते हुए कहा कि मेगा ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक भाग्यशाली विजेता को कार मिलेगी । इसके अतिरिक्त एक विजेता को द्वि...