लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शांति यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता शान्ती यादव द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस माह केे अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर के अर्जुनगंज स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला खिलाड़ियों एवं आशा बहुुओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ रहे। जिनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, वरिष्ठ नेता रंजीत यादव ‘खलीफा’, हरिशंकर यादव, गनेश रावत, शशिलेन्द्र यादव, फारूख प्रधान, चन्द्रशेखर यादव, केशव रावत, देवेश प्रधान, राधा रावत, पवन यादव, अनुज, शन्नो, कौशल्या, विद्या एवं जयकुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment