लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
इलेक्ट्रिक वाहनों के स्वागत की अब मॉल्स भी कर रहे तैयारी शॉपिंग करने और मूवी देखने वालों के लिए समय की होगी बचत लखनऊ, इलेक्ट्रानिक व्हीकल के बढ़ते प्रयोग के चलते अब मॉल्स भी इसको लेकर तैयारी कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के शालीमार गेट-वे मॉल ने राजधानी वासियों की सुविधा के लिए अपने पार्किंग एरिया में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस स्थापित किये हैं। इस पहल से शालीमार गेट-वे मॉल ग्रीन और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में अपना अहम योगदान सुनिश्चित कर रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से शालीमार गेट-वे मॉल में अपनी ईवी गाड़ियों से आने वाले शॉपर्स और सिनप्रेमियों बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जब वे शॉपिंग कर रहे होंगे या कोई मूवी देख रहे होंगे, उस दौरान उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो रही होगी। अभी गेट-वे मॉल में एक सिंगल गन और एक डबल गन वाला ईवी चार्जिंग यूनिट लगाया गया है। जिनकी सहायता से हर रोज 6 से 8 ईवी गाड़ियां चार्ज की जा सकेंगी। शालीमार कॉर्प के निदेशक श्री कुणाल सेठ ने बताया, " वर्तमान में पर्यावरण को लेकर तमाम चुनौतिया हमारे सामने, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत के...