लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
कोरोना संकट के बीच ट्राई की अपील के बाद सभी दूरसंचार कंपनियों ने अपने प्रीपेड ग्राहकों की वैलिडिटी को लॉकडाउन तक बढ़ा दिया है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल-एमटीएनएल के अलावा जियो, एयरटेल और वोडा आइडिया भी शामिल हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने सोमवार को सभी कंपनियों से लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को रिचार्ज और कूपन मिलने में आ रही परेशानी को देखते हुए वैलिडिटी बढ़ाने की अपील की थी। इसके तत्काल बाद सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों की टॉकटाइम वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। साथ ही 10 रुपये का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया था। इसके अलावा एयरटेल ने भी प्रति ग्राहक कम औसत राजस्व (एपीआरयू) के लिए वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया और 10 रुपये का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया है। इसका लाभ एयरटेल के 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को मिलेगा। जियो दे रही 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के दौरान अपने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए न सिर्फ वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है, बल्कि ग्राहकों को कॉल करने के लिए 100 मिनट मुफ्त दे रही है। इसके अला...