ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष ● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। ● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। ● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। ए...
सैमसग ने गैलेक्सी ए सीरीज़ को मजबूत किया, भारत में पाँच नए स्मार्टफोंस का अनावरण किया फ्लैगशिप 108 मेगापिक्सल ओआईएस कैमरा के साथ गैलेक्सी ए73 5जी की घोषणा की
लखनऊ : भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड, सैमसंग ने आज अपन पोर्टफोलियो में पाँच नए मॉडल Galaxy A13/A23/A33 5G/A53 5G/A73 5G शामिल किए । इसके साथ गैलेक्सी ए सीरीज़ स्टाईलिश और टिकाऊ डिज़ाईन, ताजगीभरे नए रंग और फ्लैगशिप विशेषताओं के साथ और ज्यादा मजबूत हो गई है। इन स्मार्टफोन का उद्देश्य किफायती मूल्य में गैलेक्सी के लेटेस्ट इनोवेशन का एक संपूर्ण पैकेज प्रदान करना है, ताकि शानदार टेक्नॉलॉजी सभी को मिल सके। गैलेक्सी ए73 5जी में ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाईज़ेशन (ओआईएस) के साथ फ्लैगशिप लेवल का 108 मेगापिक्सल कैमरा, वाटर एवं डस्ट रज़िस्टैंस के लिए आईपी67रेटिंग के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 778 5जी प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। गुफरान आलम, सीनियर डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, ‘‘सैमसंग में हम गैलेक्सी अनुभव के साथ खुलेपन और असीमित संभावनाओं में यकीन करते हैं। गैलेक्सी ए सीरीज़ किफायती मूल्य में फ्लैगशिप जैसी विशेषताएं प्रस्तुत करके इसी विश्वास को प्रतिबिंबित करती है। हम जो पाँच नए मॉडल लॉन्च कर रहे हैं, वो उपभो...