Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

सैमसग ने गैलेक्सी ए सीरीज़ को मजबूत किया, भारत में पाँच नए स्मार्टफोंस का अनावरण किया फ्लैगशिप 108 मेगापिक्सल ओआईएस कैमरा के साथ गैलेक्सी ए73 5जी की घोषणा की



लखनऊ  : भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड, सैमसंग ने आज अपन पोर्टफोलियो में पाँच नए मॉडल Galaxy A13/A23/A33 5G/A53 5G/A73 5G शामिल किए । इसके साथ गैलेक्सी ए सीरीज़ स्टाईलिश और टिकाऊ डिज़ाईन, ताजगीभरे नए रंग और फ्लैगशिप विशेषताओं के साथ और ज्यादा मजबूत हो गई है। इन स्मार्टफोन का उद्देश्य किफायती मूल्य में गैलेक्सी के लेटेस्ट इनोवेशन का एक संपूर्ण पैकेज प्रदान करना है, ताकि शानदार टेक्नॉलॉजी सभी को मिल सके।


गैलेक्सी ए73 5जी में ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाईज़ेशन (ओआईएस) के साथ फ्लैगशिप लेवल का 108 मेगापिक्सल कैमरा, वाटर एवं डस्ट रज़िस्टैंस के लिए आईपी67रेटिंग के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 778 5जी प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है।


गुफरान आलम, सीनियर डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, ‘‘सैमसंग में हम गैलेक्सी अनुभव के साथ खुलेपन और असीमित संभावनाओं में यकीन करते हैं। गैलेक्सी ए सीरीज़ किफायती मूल्य में फ्लैगशिप जैसी विशेषताएं प्रस्तुत करके इसी विश्वास को प्रतिबिंबित करती है। हम जो पाँच नए मॉडल लॉन्च कर रहे हैं, वो उपभोक्ताओं को स्टाईल, पॉवर एवं उपयोगिता द्वारा प्रेरित करने के लिए तैयार किए गए हैं। गैलेक्सी ए73 5जी सेगमेंट के सर्वश्रेष्ठ 108 मेगापिक्सल के ओआईएस कैमरा, ऑब्जेक्ट ईरेज़र एवं एआई फोटो रिमास्टर, फ्लुड स्मूथ 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले एवं वाटर और डस्ट रज़िस्टैंस जैसी अनेक उपयोगी खूबियों के साथ अतुलनीय अनुभव प्रदान करता है।’’



गैलेक्सी ए73 5जी


शानदार कैमराः गैलेक्सी ए73 5जी में ओआईएस के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो हर बारीक विवरण अत्यधिक स्पष्टता के साथ कैप्चर करता है और ओआईएस कम रोशनी में भी ब्लर-फ्री फोटो और वीडियो सुनिश्चित करता है। इसमें पिछली जनरेशन के मुकाबले 44 प्रतिशत ज्यादा बड़े पिक्सल बेहतरीन क्लैरिटी के फोटो प्रदान करते हैं। गैलेक्सी ए73 5जी में फ्लैगशिप इंस्पायर्ड फीचर्स, जैसे ऑब्जेक्ट ईरेज़र आपको इमेज से गैरजरूरी ऑब्जेक्ट हटाने; एआई फोटो रिमास्टर पुराने एवं लो-रिज़ॉल्यूशन फोटो को रिटच करने और बेहतरीन प्रोफाईल पिक्चर क्लिक करने में समर्थ बनाते हैं।


शानदार डिज़ाईन: गैलेक्सी ए73 5जी में चिक बॉडी है और यह स्लिम (7.6 मिमी. थिन) व स्लीक डिज़ाईन के साथ आता है, जिसके कारण इसे हाथ में पकड़ना व कहीं भी ले जाना बहुत आसान है। यह तीन खूबसूरत रंग: ऑसम मिंट, ऑसम ग्रे, एवं ऑसम व्हाईट के साथ बेहतरीन डिज़ाईन में आता है।

ऑसम ड्यूरेबिलिटीः गैलेक्सी ए73 5जी स्पिल, स्प्लैश और डस्ट रज़िस्टैंस के लिए आईपी67 सर्टिफाईड है, जबकि डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला 5 प्रोटेक्शन इसे मजबूत बनाकर इसे स्क्रैच से बचाता है।

ऑसम डिस्प्लेः गैलेक्सी ए73 5जी में 800 निट्स तक की पीक ब्राईटनेस के साथ 6.7 इंच का एफएचडी+ इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग एवं गेमिंग की बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। ज्यादा स्लिम बेज़ेल के साथ सुपर एमोलेड+ स्क्रीन इमर्सिव व्यूईंग का अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा, गैलेक्सी ए73 5जी में ऑम्बियांट लाईट एडैप्टिव टोन कंट्रोल (एटीसी) के कारण दिन में बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी मिलती है।


ऑसम परफॉर्मेंसः गैलेक्सी ए73 5जी में स्नैपड्रैगन 778जी 5जी प्रोसेसर है, जिसके कारण मल्टीटास्किंग बहुत सुगमता से होती है। इसमें रैम प्लस है, जिसके द्वारा आप रैम को 16 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह दो वैरिएंट्स- 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में आता है और 1 टीबी स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकता है।


ऑसम सिक्योरिटी एवं फ्यूचर रेडीः गैलेक्सी ए73 5जी में सैमसंग के डिफेंस ग्रेड सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म, नॉक्स के साथ टॉप नॉच सिक्योरिटी है, जो रियल टाईम में आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करती है। उपभोक्ता एल्ट जैड जैसी सुविधाजनक खूबियों का इस्तेमाल कर एक बटन के क्लिक के साथ अपनी इन्फॉर्मेशन को प्राईवेट बना सकते हैं और प्राईवेसी डैशबोर्ड द्वारा आप ऐप्स के साथ साझा की जाने वाली इन्फॉर्मेशन कंट्रोल कर सकते हैं। 


गैलेक्सी ए73 5जी में 5जी की सपोर्ट है, यह बॉक्स में एन्ड्रॉयड 12 के साथ आता है, जिसे 4 सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।


गैलेक्सी ए53 5जी


गैलेक्सी ए53 5जी में ब्लर-फ्री फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का बेहतरीन ओआईएस कैमरा, स्मूथ ब्राउज़िंग के लिए सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले, और स्पिल, स्प्लैश एवं डस्ट रज़िस्टैंस के लिए आईपी67 रेटिंग है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5द्वारा अतिरिक्त ड्यूरेबिलिटी मिलती है। ए-सीरीज़ में पहली बार, गैलेक्सी ए53 5जी में 5नैनोमीटर एक्ज़िनोस 1280 प्रोसेसर दिया गया है, जो शक्तिशाली प्रदर्शन और बेहतर एफिशियंसी प्रदान करता है। इसमें सैमसंग का डिफेंस ग्रेड सिक्योरिटी नॉक्स है और इसे 4 सालों तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड और 5 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।


गैलेक्सी ए33 5जी


गैलेक्सी ए33 5जी में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाईज़ेशन और 48 मेगापिक्सल मेन लैंस के साथ क्वाड रियर कैमरा, शक्तिशाली 5 नैनोमीटर एग्ज़ाईनोस 1280 प्रोसेसर, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले और सराउंड साउंड अनुभव के लिए स्टीरियो स्पीकर हैं। इसमें स्पिल, स्प्लैश, और डस्ट रज़िस्टैंस के लिए आईपी67 रेटिंग है। यह 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है और इसे 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड एवं 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

गैलेक्सी ए23

गैलेक्सी ए23 में स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले है। इसके रियर में कम रोशनी में भी शार्प, ब्लर-फ्री फोटो के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाईज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य लैंस है। इसमें स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर और 5000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।


गैलेक्सी ए13


गैलेक्सी ए13 में व्यूईंग के बेहतरीन अनुभव के लिए 6.6 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और बेहतरीन सेल्फी के लिए 8मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें एग्ज़ाईनोस 850 चिपसेट और 5000 एमएएच की बैटरी है।


मूल्य, ऑफर एवं उपलब्धता

o   गैलेक्सी ए73 5जी आने वाले दिनों में सैमसंग.कॉम, अग्रणी रिटेल स्टोर, और चुनिंदा ऑनलाईन पोर्टल पर प्रि-बुक किया जा सकेगा।

o   नया गैलेक्सी ए53 5जी, गैलेक्सी ए33 5जी, गैलेक्सी ए23 और गैलेक्सी ए13 चार ऑसम रंगों - पीच, ब्लू, ब्लैक एवं व्हाईट में मिलेगा।

o   गैलेक्सी ए53 5जी का मूल्य 6जीबी+128जीबी के लिए 34499 रु. और 8जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 35999 रु. में मिलेगा।

o   गैलेक्सी ए23 6जीबी+128जीबी के लिए 19499 रु. और 8जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 20999 रु. में मिलेगा।

गैलेक्सी ए13 का मूल्य 4जीबी+64जीबी के लिए 14999 रु., 4जीबी+128जीबी के लिए 15999 रु. और 6जीबी+64जीबी वैरिएंट के लिए 17499 रु. है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।