Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस एवं श्रमिक गोष्ठी 23 जुलाई को संपन्न

भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह एवं श्रमिक गोष्ठी का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 2:00 बजे डॉ. राधा कमल मुखर्जी सभागार, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा "राष्ट्र हित! उद्योग हित!! श्रमिक हित!!!" एवं "श्रम ही राष्ट्र निर्माण का आधार" विषय पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्र निर्माण में श्रम की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में परिवहन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), डाक (पोस्टल), बैंक, रेलवे, विश्वविद्यालय, राज्य कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, बैंक सेक्टर के अखिल भारतीय महामंत्री श्री मनमोहन दास, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिशरण मिश्रा, संयुक्त ...

Dr. Care Homeopathy द्वारा “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ

ओ Dr. Care Homeopathy द्वारा Dr. A. M. Reddy Autism Centre में “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ किया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों के अभिभावकों को एंटीबायोटिक्स के सही, सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में Antimicrobial Resistance (AMR) जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती से बचाव किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक या गलत उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं केवल योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दी जाएं तथा निर्धारित अवधि तक दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर Dr. Vijay, Dr. Nidhi, Dr. Mishika एवं Dr. Shivangi ने उपस्थित अभिभावकों और प्रतिभागियों को एंटीबायोटिक्स के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में दवाओं के जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में जन-जागरूकता सबसे प...

दिल्ली प्रोटेस्ट पर गरमी: अखिलेश-डिंपल ने संभाला मोर्चा, राजेश यादव बोले- "बीजेपी की मनमर्जी नहीं चलेगी

लखनऊ।* NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को अब समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन का खुला समर्थन मिल गया है।  जंतर मंतर से संसद तक हुए प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद सपा ने भी इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेश कुमार यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, _"भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। यह प्रोटेस्ट लगातार बढ़ रहा है और पूरे देश के लोगों का इसे समर्थन मिल रहा है। इससे साफ जाहिर है कि अब बीजेपी की मनमर्जी नहीं चल पाएगी। देश का युवा, महिला और बुजुर्ग सवाल कर रहा है, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं है।"_ मंत्री राजेश यादव ने कहा कि   सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है और सरकार इस पर चुप है। अखिलेश ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ...

डीपीएस जूनियर ब्रांच में भूजल संरक्षण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

लखनऊ,दिल्ली पब्लिक स्कूल, जूनियर ब्रांच, गोमती नगर एक्सटेंशन में भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई 2026) के अंतर्गत भूजल संरक्षण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रूपम सलूजा एवं उप-प्रधानाचार्या सुश्री वरिंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भूजल संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय को उत्तर प्रदेश सरकार के भूजल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं कार्यपालक अभियंता (सिविल) श्री अनुपम का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में अतिथियों ने भूजल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सभा के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष गीत, आकर्षक नृत्य प्रस्तुति तथा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने भूजल संरक्षण की आवश्यकता और इसके महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन तथा पौधारोपण जै...

Tuba Leather Blash Season-3 का भव्य आयोजन, Journalist Up Live से मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स को मिला नया मंच

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित Summit Building के The Hype Room Club में Tuba Leather Blash Season-3 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते हुए मॉडल्स, इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, ई-कॉमर्स शूट और ब्रांड शूट के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देना था। इस आयोजन में Journalist UP Live News मीडिया पार्टनर रहा। कार्यक्रम में चैनल के संपादक विक्रम कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जानी-मानी अभिनेत्री, इंफ्लुएंसर और मॉडल ज़ारा शेख ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर चर्चित मॉडल अजहर भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं Tuba Leather के संस्थापक इश्तियाक ने बताया कि उनकी संस्था लगातार ऐसे आयोजन करती रही है, जिनका उद्देश्य नए टैलेंट को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस बार भी देशभर से आए मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स को प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट और ब्रांड शूट का अवसर दिया गया, जिससे उन्हें फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मुख्य अतिथि ज़ारा शेख ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि...

जम्मू की तर्ज पर ‘खालसा यूनिवर्सिटी’ मॉडल स्थापित करने की पहल, AI एवं स्किल आधारित वैश्विक शिक्षा पर होगा विशेष फोकस

   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने की महत्वाकांक्षी पहल शुरू हो गई है। केंद्रीय सिंह सभा, गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित एक विशेष बैठक में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद्, अर्दास कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं संगठनात्मक नेतृत्व विशेषज्ञ डॉ. सतप्रीत सिंह ने प्रदेश में आधुनिक, वैश्विक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का विज़न प्रस्तुत किया। बैठक में जम्मू में विकसित किए जा रहे ‘खालसा यूनिवर्सिटी’ मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। प्रस्तावित पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जोड़ना है, ताकि प्रदेश के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सचिव सरदार विजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना को संस्थागत एवं धार्मिक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।...

रायबरेली: दलित युवक की हत्या लोजपा ने की जांच की मांग परिवार को आर्थिक मदद-दिलाने की मांग

    15 जुलाई 2026 (बुधवार) की रात्रि लगभग 11:00 से 12:00 बजे के मध्य रायबरेली जनपद के थाना नसीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेला, नसीराबाद, तहसील सलोन, विकासखंड छतोह निवासी दलित परिवार के सदस्य श्री राम सिंह पासी की कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार मृतक पर पहले पीछे से सिर पर गंभीर प्रहार किया गया तथा उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई, जिसका उल्लेख सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निष्कर्ष आने के बावजूद पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास्तव, प्...

चिराग पासवान के मार्गदर्शन में लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन, जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि माननीय श्री चिराग पासवान जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को प्रत्येक गांव, वार्ड एवं नगर तक पहुँचाने तथा दलित चौपाल, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक स...

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था।  आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।  सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

UP एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस: 1620 संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, विधानसभा में चर्चा की जरूरत

 उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मा०अवधेश प्रसाद जी सांसद अयोध्या अति विशिष्ट अतिथि डा०संग्राम यादव विधायक आजमगढ़, मा०आनन्द कुमार यादव जी विधायक कैसरगंज, बहराईच एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु श्री चन्द्रशेखर शर्मा, महासचिव, आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।  विगत 25 वर्षों से प्रदेश में "एड्स नियंत्रण" कार्यक्रम को केन्द्र सरकार द्वारा शत प्रतिशत वित्त पोषित "उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी " के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 25 करोड़ जनता को एच०आई०वी०/एड्स से बचाव हेतु 1620 कर्मचारियों की पूर्ण दक्षता का उपयोग किया जा रहा है आपके संज्ञान में लाना है कि प्रदेश में 1,33,000 एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है एवं लगभग 1,00,000 अभी भी उपचार से बचे हुए हैं, वर्तमान गणितीय पद्धति के अनुसार प्रत्येक वर्ष 20,000 नये व्यक्ति एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित हो रहे हैं, जो कि कहीं से भी प्रदेश हित में नहीं है। एच०आई०वी०/एड्स से ग्...

लायंस क्लब प्रीमियर द्वारा आशियाना रामलीला ग्राउंड में हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया फलदार पौधों का रोपण

राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित रामलीला ग्राउंड में लायंस क्लब प्रीमियर द्वारा एक विराट स्तर का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में कई फलदार वृक्षों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। हर नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब प्रीमियर के अध्यक्ष संजीव सहानी एवं विनोद रतड़ा द्वारा कई फलदार वृक्षों का रोपण किया गया इस अवसर पर बाल सचिन भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमने खासतौर पर इस रामलीला ग्राउंड में फलदार वृक्ष लगाए हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को छाया के साथ फल भी प्राप्त हो सकें।" कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...

'नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले का हुआ भव्य ऐलान

  23 जुलाई को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर विजेताओं को पहनाएंगी क्राउन, सिद्धार्थ धांधा होंगे सेलिब्रिटी फिनाले ज्यूरी। पुणे, लखनऊ और जयपुर सहित विभिन्न शहरों से चयनित फाइनलिस्ट लेंगे हिस्सा, विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर। लखनऊ। 07, जुलाई 2026 सम रेनेसां द्वारा आयोजित "नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026" के आगामी बैंड फिनाले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता की रूपरेखा, विशेष आकर्षणों एवं प्रतिभागियों को मिलने वाले अवसरों की जानकारी साझा की गई। संस्थापक एवं आयोजक सौम्या साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और यूमिंग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस मंच का उद्‌देश्य उभरती प्रतिभाओं को स्वयं को निखारने और मॉडलिंग एवं फैशन इंडस्ट्री में नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले बैंड फिनाले में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश व...

लव-लैंड जिहाद का आरोप, अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

   अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने 6 जुलाई को प्रेस वार्ता कर एक हिन्दू परिवार के साथ हुई घटना पर कार्रवाई की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पुलिस उपआयुक्त पश्चिमी को प्रार्थनापत्र देकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। शिकायतकर्ता प्रीति त्रिपाठी और निहारिका त्रिपाठी के अनुसार उनकी ननद शिल्पी त्रिपाठी को 2017 में इरफाना के जरिए मोनिश हसन ने फंसाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह किया। आरोप है कि बाद में शिल्पी के पिता और भाइयों की मौत, संपत्ति हड़पने और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया गया।  महासभा ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लखनऊ में श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 80वीं जयंती भव्य रूप से संपन्न

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश (मध्य) द्वारा आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी), ऑडिटोरियम हॉल, लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 80वीं जयंती समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जयंती महोत्सव माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सामाज...

5 जुलाई को लखनऊ में मनेगी रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, चिराग पासवान करेंगे शिरकत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश (मध्य) ‌द्वारा दिनांक 03 जुलाई 2026 को प्रेस क्लब हॉल, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वाती आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य दिनांक 05 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले पार्टी के संस्थापक, पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 80 वीं जयंती समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मीडिया, आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना तथा यह अवगत कराना था कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। यह प्रेस वार्ता माननीय जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान समारोह की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियाँ, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं जिला इकाइयों की जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान, मीडिया समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह कि...

मेथोडिस्ट चर्च की लखनऊ रीजनल कॉन्फ्रेंस ने उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | 3 जुलाई 2026 मेथोडिस्ट चर्च की 38वीं लखनऊ रीजनल कॉन्फ्रेंस ने आज भारत में अपने गतिशील नेतृत्व का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह नेतृत्व माननीय बिशप डॉ. सी. सेल्विन के अधीन है। यह पहल उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों की सेवा के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करती है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में माननीय नाथानिएल, महासचिव एमसीआई एवं श्रीमती लवली शांति सेल्विन, अध्यक्ष डीकनेस कॉन्फ्रेंस, श्री संदीप ठाकोर, केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा कई अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल थे। शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जमीनी स्तर के विकास कार्यक्रमों के समन्वित नेटवर्क के माध्यम से, रीजनल कॉन्फ्रेंस पूरे राज्य में वंचित समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसका केंद्रबिंदु विश्वास, सेवा और सामाजिक कल्याण है। लखनऊ रीजनल कॉन्फ्रेंस की प्रमुख सेवा पहलें समग्र शिक्षा: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करना। सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँः पिछड़े क्षेत्रों में रियायती चिकित्सा सुविधाएँ तथा स्वास्थ्य शिविर ...

अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

  *लखनऊ, 03 जुलाई 2026,* भारती एयरटेल ने आज अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है। बालटाल में अपनी मौजूदा उपस्थिति के अलावा, एयरटेल ने चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नेटवर्क साइटस तैनात कर महत्वपूर्ण पहलगाम मार्ग पर नेटवर्क कवरेज स्थापित किया है। इसके साथ ही पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। यात्रा के दौरान संचार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह तैनाती संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ आपसी समन्वय में की गई है। विस्तारित नेटवर्क कवरेज से विश्वसनीय वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, आपातकालीन संचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लाखों तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के सीओओ, विक्रम आरएस, ने कहा, "एयरटेल में हम सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोगों, समुदायों और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से...

भाजपा नेता ऋषि चौरसिया की माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट

  *लखनऊ, 3 जुलाई 2026:* आज लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा नेता श्री ऋषि चौरसिया को उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय, जननायक एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  इस अवसर पर श्री चौरसिया ने सामाजिक उत्थान, संगठनात्मक मजबूती तथा प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से सार्थक चर्चा की।  श्री ऋषि चौरसिया ने कहा, "आदरणीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह, अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित, प्रेरित एवं ऊर्जावान अनुभव कर रहा हूँ। उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।"  उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर इसी प्रकार अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

इंडियन ट्रेजर एग्ज़िबिशन का आज अंतिम दिन

आज आखिरी मौका! 'इंडियन ट्रेजर' का 67वां ग्रैंड एडिशन – होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ, रात 9 बजे तक |  लखनऊ की सबसे पसंदीदा फेस्टिव एग्ज़िबिशन "इंडियन ट्रेजर" का 67वां ग्रैंड एडिशन आज, 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को अपने अंतिम दिन में प्रवेश कर चुका है। फेस्टिवल्स की आखिरी खरीदारी के लिए लखनऊवासियों के पास आज रात 9 बजे तक का ही समय है। होटल क्लार्क्स अवध के एसी हॉल में चल रही इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कल पहले दिन ही बहोत खरीदार पहुंचे और कई स्टॉल्स पर लखनऊ के फैशन प्रेमियों ने जम कर खरीदारी करी!। आज नहीं तो अगली एग्ज़िबिशन तक इंतज़ार – इस बार 40+ नामचीन डिज़ाइनर ब्रांड्स सावन स्पेशल कलेक्शन लेकर आए हैं। आयोजक मिर्ज़ा तनवीर ने बताया कि आज कई ब्रांड्स स्पेशल डिस्काउंट और कॉम्बो ऑफर दे रहे हैं। लहरिया-बंधनी, चिकनकारी और सिल्वर राखियों का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। कल की जबरदस्त ओपनिंग के बाद, आज आखिरी मौका है आज आखिरी दिन क्या न मिस करें –  डिज़ाइनर फेस्टिव वियर - मुंबई, जयपुर, बनारस, कोलकाता, लखनऊ और कई अन्य शहरों के टॉप डिज़ाइनर्स के तीज स्पेशल सूट्स, रेडी-टू-वियर साड़ियां, ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर सौभाग्य फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, ला मार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल व छात्र रहे शामिल

  लखनऊ।* सौभाग्य फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट सिम्मी प्रजापति बर्मन ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शोभा तभी तक सुरक्षित है जब तक धरती पर पेड़ों का रख-रखाव भली भांति होता रहे। इसी उद्देश्य से सौभाग्य फाउंडेशन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेड़ लगाने की मुहिम जारी रखे हुए है।  सौभाग्य फाउंडेशन की इस मुहिम में ला मार्टिनियर कालेज के प्रिंसिपल सर, कॉलेज स्टाफ और कॉलेज के बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एडवोकेट सिम्मी प्रजापति बर्मन ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।  विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित कर...

डॉक्टर्स डे पर Vi ने डॉ. आर.के. सैनी को "मोस्ट वैल्यूएबल कस्टमर" से किया सम्मानित

*लखनऊ, दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर.के. सैनी को "मोस्ट वैल्यूएबल कस्टमर" के सम्मान से सम्मानित किया।  Vi की असिस्टेंट जनरल मैनेजर नेहा सिंह ने डॉ. आर के सैनी को उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर Vi के नेहा सिंह ने कहा कि डॉ. आर.के. सैनी वर्षों से Vi के साथ जुड़े हैं और समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए कंपनी ने डॉक्टर्स डे पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।  सम्मान पाकर डॉ. आर.के. सैनी ने Vi का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान सभी चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने Vi की नेटवर्क सेवा और ग्राहक सेवा की भी सराहना की।