_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_
_डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_
_उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_
*_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_
*_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_
*_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_
*_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_
*_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_
*_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_
*_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_
_डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं।_
_उन्होंने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यहां सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन के साथ टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी तकनीकों से इलाज किया जाता है। मेदांता की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम हर मरीज के लिए पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान बनाती है।_
_डॉ. अंजली सचान ने अपील की कि 40 साल के बाद नियमित स्क्रीनिंग कराएं। समय पर पहचान और सही इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है।_

Comments
Post a Comment