ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला के अंतर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष में नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर लखनऊ के दर्शनशास्त्र विभाग एवं 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर आधारित 50 बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें 55 छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने सभी का उत्साहवर्धन किया I कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र एवं एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने किया । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा- प्रथम- कैडेट आयुषी सिंह द्वितीय- अलीशा फातिमा तृतीय-कैडेट दीपाली तिवारी एवं सोनी सिंह सांत्वना पुरस्कार हेतु- महक, राशि सिंह, भावना राठौर एवं नेहा कुमारी डॉ सृष्टि श्रीवास्तव तथा डॉ संगीता कोतवाल ने भी प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया I