Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर में परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 


लखनऊ,नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर लखनऊ के दर्शनशास्त्र विभाग एवं एनसीसी विंग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 15 सितंबर 2022 बृहस्पतिवार को  *परिचर्चा एवं सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया I जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ सुश्री रुचिता चौधरी उपस्थित  रहीं I कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की तथा कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र एवं एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने किया I


कार्यक्रम का आरंभ अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ I तत्पश्चात कैडेट स्वाति त्रिपाठी एवं नंदिनी सिंह द्वारा हमको मन की शक्ति देना.... प्रार्थना का गायन हुआ I प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष द्वारा अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेंट किया गया और उसके पश्चात पुलिस अधीक्षक सुश्री रुचिता चौधरी द्वारा *महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका* विषय पर संवाद हुआ I उन्होंने इस बात पर बल दिया कि बालिकाओं को वैचारिक और निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए महिला सुरक्षा और स्वतंत्रता एक दूसरे से संबंधित हैं I उन्होंने महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले प्रमुख कार्यों से भी अवगत कराया कि किस प्रकार से महिलाओं को एक सुरक्षित जीवन देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं परंतु जन सहभागिता के बिना कोई भी बदलाव संभव नहीं हो सकता इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी I थाने में महिला पुलिस की नियुक्ति, पिंक बूथ का निर्माण इन सब गतिविधियों पर भी चर्चा की गई I आपातकालीन स्थिति में बालिकाएं या महिलाएं इस नंबर को डायल कर सकती हैं-1090, 112 तथा 9454405257 जिससे उनको तुरंत ही सहायता प्रदान की जाएगी I हमेशा सावधान रहें क्योंकि *सावधानी हटी दुर्घटना घटी* I



कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 2021 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में दर्शन शास्त्र विषय में 75% से अधिक अंक अर्जित करने वाली महाविद्यालय की 16 छात्राओं को विभागाध्यक्ष मेजर (डॉ) मनमीत कौर सोढ़ी के द्वारा अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती महेंद्र कौर सोढ़ी की जन्मदिवस की स्मृति में नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया I

सम्मानित होने वाली छात्राओं में हरदीप कौर (जिसने 2021 की बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए) को  ₹1500 का नगद पुरस्कार, अलीशा फातिमा को सेमेस्टर 3 में महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए रुपए 1500 का नगद पुरस्कार, सेमेस्टर 3 में तर्कशास्त्र में महक को 97% अंक , दीपाली तिवारी को 96%, काजल तिवारी को 92%, रागिनी शर्मा को 91%, सुरजीत कौर को 80% तथा आंचल तिवारी को 78% अंक अर्जित करने के लिए प्रत्येक को रु 1000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया I इसी प्रकार से सेमेस्टर- एक की परीक्षा में कोमल कनौजिया को भारतीय दर्शन में 92%, सुनैना कश्यप को 89%, सानिया बानो को 86%, खुशी सिंह को 84% इकरा नोमानी को 84%, प्रकृति सोनी को 82%, आंचल तिवारी को 80% तथा श्रुति तिवारी को 77% अंक अर्जित करने के लिए प्रत्येक को रु 1000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया I

छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों श्री बबलू तिवारी, श्री गोमती प्रसाद, श्रीमती लालिमा तिवारी,श्रीमती नजमा परवीन, श्रीमती सोफिया बानो, श्रीमती गुरजीत कौर,श्रीमती स्वाति तिवारी, श्री अतुल कुमार तिवारी, श्रीमती रेखा सोनी,श्रीमती सुनीता कनौजिया,श्रीमती शांति कश्यप आदि को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया I


प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने इस विशेष आयोजन के लिए विभाग को साधुवाद दिया तथा समस्त अभिभावकों और अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी तथा सदैव मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया I


कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर बबीता सिंह नेवी छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें संविधान के अंतर्गत दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया I अनजान व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क बनाना अथवा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के भी साथ साझा  करना नुकसानदायक हो सकता है इसलिए हमेशा सजग और सतर्क रहना चाहिए I

कार्यक्रम में डॉ,संगीता कोतवाल,  डॉ.गीताली रस्तोगी, डॉ सुनीता द्विवेदी,डॉ सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ ज्योतिका राठौर, डॉ शर्मिता नंदी, प्रो रिचा शुक्ला, डॉ कल्पना गुप्ता, डॉ शोभा मिश्रा, श्रीमती सुनीता सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रवक्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं I

 कार्यक्रम का संचालन कु शशि त्रिवेदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मेजर डॉ मनमीत और सोढ़ी ने किया I

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...