बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
श्रीलंका, यू.ए.ई. व देश के विभिन्न भागों से पधारी छात्र टीमों का लखनऊ में भव्य स्वागत लखनऊ, अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कामर्स एवं इकोनाॅमिक्स सम्मेलन (आई.वाई.सी.सी.ई.-2019) में प्रतिभाग हेतु देश-दुनिया के बाल अर्थशास्त्रियों का जमावड़ा लखनऊ में शुरू हो गया। इस अन्तर्राष्ट्रीय कामर्स एवं इकोनाॅमिक्स सम्मेलन का भव्य उद्घाटन कल दिनाँक 1 नवम्बर, शुक्रवार को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में होगा। श्री सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री, उ.प्र., इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे तथापि सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारे छात्रों व शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि 'आई.वाई.सी.सी.ई.-2019 में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों के लखनऊ आगमन का सिलसिला आज दिनभर जारी रहा। श्रीलंका, यू.ए.ई. एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारी छात्र टीमों के लखनऊ आगमन पर विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किय...