बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए घर-घर तक मास्क पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार दिल्ली के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में आज मास्क बांटेगी। यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा, 50 लाख मास्क बांटे जाएंगे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बच्चों को N95 मास्क बांटे जाएंगे। बच्चों को पूरी किट दी जाएगी, जिसमें N95 वाले दो मास्क होंगे, जिसमें से अच्छी गुणवत्ता का मास्क बच्चों को दिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि वह भी बच्चों को मास्क बांटेंगे।
केजरीवाल ने कहा, 'एक नवंबर से हम निजी व सरकारी स्कूलों में मास्क बांटना शुरू कर देंगे, एक हफ्ते तक स्कूलों के जरिए हम घर-घर तक मास्क पहुंचा देंगे।' उन्होंने पराली न जलाने के लिए एक बार फिर पंजाब व हरियाणा की सरकारों से विनती की।
Comments
Post a Comment