लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ द्वारा श्रावणी तीजोत्सव कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन विद्यालय ,मोती नगर, लखनऊ में हर्षोल्लास से मनाया गया ।कार्यक्रम में समाज की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाज सेवी श्रीमती अलका गुप्ता रही एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा गोविल रही। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सीमा अग्रवाल साह संयोजिका श्रीमती अनीता कंछल श्रीमती विनीता अग्रवाल श्रीमती सोनिका अग्रवाल एवं श्रीमती सांची बंसल रही कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया तथा सभी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में सुरेश बंसल भारत भूषण गुप्ता लोकराम अग्रवाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल राजेंद्र प्रसाद गर्ग सुरेश कंछल नीलेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के उपरांत अभी ने सुरुचि भोज का आनंद लिया।