Skip to main content

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था।  आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।  सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

किआ कार के शोरूम में लगा ओनरशिप सर्विस कैंप, फ्री में करा सकेंगे कार सर्विस

 


27 जुलाई तक लगे कैंप में ऑटो पार्ट्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट


लखनऊ : किआ मोटर्स इंडिया के डीलरशिप स्काईडैक ऑटो और इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में ओनरशिप सर्विस कैंप चल रहा है। यह कैंप 27 जुलाई तक कानपुर रोड व सीतापुर रोड स्थित स्काईडैक ऑटो और इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड स्टोर पर चलेगा। कैंप में किआ ग्राहकों को कार चैकअप और मैंटेनेंस के साथ-साथ पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर विशेष ऑफ़र दिए जा रहे हैं। 



किआ मोटर्स इंडिया के डीलरशिप स्काईडैक ऑटो और इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के जीएम त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कंपनी ने कारों के ओप्टिमल परफॉर्मेंस के उद्देश्य से शुरु की है। ओनरशिप सर्विस कैंप में कार मालिकों को स्टैंडर्ड गाइडलाइन के तहत एक मुफ्त कार चेक-अप की सुविधा दी जा रही है। इसमें ट्रैन्ड और वेल क्वालिफाइड टेक्नीशियन की ओर से कार की जांच की जाएगी। इसमें ग्राहकों को फ्री मैंटेनेंस, फ्री कार वॉश के साथ अन्य कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। 

इसके अलावा कार मालिक पार्ट्स और एक्सेसरीज़, रोड साइड असिस्टेंस और एक्सटेंडेड वारंटी पर छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Comments