राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तहत नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारी नर्सेज का आरोप है कि कार्य प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण विरोध जताने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अभी तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
भारत में प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड (पब्जी) का हलका वर्जन पब्जी लाइट अपनी लॉन्च के तीन दिन बाद ही प्ले स्टोर से 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड होने के बाद फ्री गेम्स के शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. चीन स्थित मूल कंपनी टेनसेंट ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा, "पब्जी मोबाइल लाइट की प्रसिद्धी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार के काफी सेगमेंट में 'एंट्री-लेवल के स्मार्टफोन' शामिल हैं. अब नए हलके लाइटर वर्जन के कारण इस सेगमेंट के लोग भी इस गेम को खेल सकेंगे, जिसे वह पहले नहीं खेल पाते थे." इस लाइटर वर्जन में पब्जी स्टाइल के प्ले की तरह ही 100 के बजाए 60 व्यक्ति एक मैप में खेल सकेंगे, जिससे गेम आखरी के 10 मिनट में और भी तेजी से काम करेगा. गेम की एप 400 एमबी का स्पेस लेती है और 2 जीबी रैम से कम वाले डिवाइस से भी इसे खेला जा सकता है. पब्जी लाइट वर्जन का लक्ष्य सभी प्लेयरों को सुचारू रूप से बेहतर अनुभव प्रदान करना है. विवादास्पद गेम एप का मुख्य वर्जन 2017 में लॉन्च होने के साथ ही गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ से ज्यादा बार ...