होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
3 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा प्रस्तावित किया गया है। राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्वर्गीय परमहंस के पुण्यतिथि में होंगे शरीक। तीन अगस्त को दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन अगस्त को ही निर्माणाधीन राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर सकते हैं।
गुप्तार घाट पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। अयोध्या में लगने वाली विश्व की सबसे बड़ी भगवान राम की प्रतिमा के जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा मुकेश मेश्राम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment