लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में भूतनाथ के व्यापारियों ने भूतनाथ लखनऊ व्यापार मण्डल के तत्वाधान में शपथ ली की हम हर चुनाव में मतदान अवश्य करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे की मतदान अवश्य करेंगे और उपयुक्त प्रत्याशी चुनेंगे जिससे अच्छी और मजबूत सरकार मिले क्यूंकि कई बार मतदान न करने के कारण गलत प्रत्याशी चुन लिए जाते हैं। शपथ लेने वाले व्यापारिओं में मुख्यत अरविन्द पाठक, उत्तम कपूर, मोहित गर्ग, सिद्धार्थ रस्तोगी, रतन मेघानी,अनुराज अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव,संदीप रस्तोगी, नदीम, मनप्रीत सिंह, आशीष बंसल, मनोज द्विवेदी, अरशद सफीपुरी, हर्ष ग्रोवर, पवन सिंह, मोनू भाटिया, पुरषोत्तम गुप्ता, पवन सोनकर, इत्यादि व्यापारी गण मौजूद रहे।