चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।
लखनऊ: वर्षों की तपस्या के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा समर्थन मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें लखनऊ वासियों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि वर्षों की तपस्या के बाद आज का यह शुभ अवसर हमें प्राप्त हुआ है और इसको हम त्यौहार के रूप में मना रहे हैं। डॉक्टर एसपी पांडे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए और अपने जीवन में भी त्याग और तपस्या को स्थान देना चाहिए। देश की सरकार सनातन संस्कृति को बहुत तेजी के साथ पूरे विश्व में बढ़ा रही है और हम सभी को इस पर गर्व होना चाहिए।

Comments
Post a Comment