Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने भव्य रूप से मनाया “सनातनी संकल्प दिवस”

  राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में “सनातनी संकल्प दिवस” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों, राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रांत, मंडल, जिला, प्रखंड, न्याय पंचायत एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में जगद्गुरु श्री राम दिनेशाचार्य जी महाराज, श्री राजकुमार दास जी, श्री इंद्रेश कौशिक जी महाराज एवं राष्ट्र पुत्री सुश्री समीक्षा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज में जागरूकता, सामाजिक एकता, संगठन विस्तार तथा राष्ट्रहित के प्रति जनमानस को प्रेरित करना रहा। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी ...

एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाओं को दें अनोखा और रचनात्मक अंदाज़

  *लखनऊ, 12 सितंबर, 2026:* गणेश चतुर्थी भारत में मनाये जाने वाली सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लोग पंडाल दर्शन, घरों की सजावट, आरती के यादगार क्षण, परिवार के साथ बिताए खास पल और त्योहार की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा कर रहे हैं। आज त्योहारों का उत्सव मनाना केवल प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग इन खास पलों को डिजिटल रूप से कैप्चर करते हैं, रचनात्मक कंटेंट तैयार करते हैं और उसे दूसरों के साथ साझा करते हैं। ग्राहकों को सर्वोपरि रखने की अपनी सोच के तहत, एयरटेल केवल बेहतरीन नेटवर्क अनुभव उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। कंपनी ऐसे डिजिटल लाभ भी मुहैया करा रही है, जो ग्राहकों को अपनों से जुड़े रहने, अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने और उन पलों को साझा करने में मदद करते हैं जो उनके लिए सबसे अधिक मायने रखते हैं। इस त्यौहार के माहौल में एयरटेल ग्राहक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम की मदद से सोशल मीडिया पर अपने जश्न को रचनात्मक अंदाज में साझा कर सकते हैं। जिन ग्राहकों ने अभी तक इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया है, वे जनवरी 2027 तक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमि...

‘Run For Her 3.0’ के माध्यम से महिलाओं को PCOD के प्रति किया गया जागरूक

    लखनऊ, 13 सितंबर 2026। महिलाओं और किशोरियों में तेजी से बढ़ रही PCOD (Polycystic Ovary Disease) की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार, 13 सितंबर 2026 को गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में ‘Run For Her 3.0’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन PCOD Destigmatised Foundation द्वारा किया गया। संस्था की सेक्रेटरी डॉ. सीमा पाण्डेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महिलाओं को PCOD, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और इसके प्रति जागरूक रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न मुख्य अतिथियों ने भागीदारी की, जिसमें विवेकानंद इंस्टीट्यूट एवं हॉस्पिटल के सेक्रेटरी स्वामी मुक्तिनाथ नंदा जी, भाजपा के वरिष्ठ सांसद श्री जयप्रकाश जी, युवा क्रांति मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया शर्मा जी, MLC श्री पवन सिंह जी, पूर्व MLC श्री गुट्टू तिवारी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया एवं हरी झंडी दिखाकर ‘Run For Her 3.0’ रेस की शुरुआत की। डॉ. सीमा पा...

गणेशोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

लखनऊ.. एकता वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गांधी भवन में गणेशोत्सव का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की संयोजक एकता अग्रवाल ने बताया इस समारोह का शुभारंभ दर्शकों की महापौर सुषमा खड़कवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संदीप बंसल, पूर्व पुलिस महानिदेशक ब्रज लाल,भाजपा महामंत्री राजीव मिश्रा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि गणेश उत्सव अब सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं देश के समस्त राज्यों में आयोजित किया जाता है और बिना उनकी कृपा के किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है उन्होंने कहा, सनातन को मानने वाले सभी हिन्दू गणेश जी का पूजन विधान से करते हैं और यहां पर भी सैकड़ों मातृ शक्ति एकत्रित होकर गणेश पूजन कर रही है जो वंदनीय है उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए सैकड़ों महिलाओं को एक एकजुट करके इतने भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।   इस अवसर पर बहुत से कलाकारों ने नृत्य भजन गीत क...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नव गठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता मे संयुक्त परिषद के कार्यालय इंदिरा नगर लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया गया तथा संयुक्त परिषद के मांग पत्र की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद गोरखपुर, सोनभद्र,जौनपुर, रायबरेली, आगरा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर ,इटावा, अलीगढ़ ,कानपुर जनपदों के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के 50 से भी अधिक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया की सरकार राज्य कर्मचारियों की समस्याओं पर उदासीन है। लगातार अनुरोध के बावजूद भी मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव कार्मिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता नहीं हो रही है, जिसके कारण कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं ।कर्मचारियों के सामने ज्वलंत समस्या कर्मयोगी पोर्टल की है, जिसमें सभी कर्मचारियों को अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होता है। चतुर्थ श्रेणी वर्ग के ज्यादातर कर्मचा...

नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 नवोदय परिवार के तत्वावधान में होटल डैमसन प्लम, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में “द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में नवोदय विद्यालय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, नवोदय के संस्कारों और देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार की एकता का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। समारोह में सेवानिवृत्त डॉ उमेश चंद्र वाजपेई पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री अशोक कुमार शुक्ला पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय, श्री अखिल कुमार शुक्ल पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री एस राम पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री बच्चा सिंह पूर्व आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल, श्री जनार्दन सिंह सहायक आयुक्त नवोदय वि...

UEI Global Lucknow में आयोजित हुआ "Tex Mex Fiesta" एक प्लेट पर दिखा टेक्सास और मैक्सिको के स्वाद का संगम

टेक्सास के दमदार स्वाद और मैक्सिको की जीवंत पाक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला UEI Global, Lucknow में आयोजित अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित फूड फेस्टिवल "Tex Mex Fiesta Where Texas Meets Mexico on a Plate" में। 12 सितंबर को आयोजित इस आयोजन में छात्रों ने अपनी पाक कला, रचनात्मकता और हॉस्पिटैलिटी स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। फेस्टिवल के दौरान UEI Global Lucknow परिसर टेक्सास और मैक्सिको के रंग, स्वाद और संस्कृति से सराबोर नजर आया। छात्रों ने मेन्यू प्लानिंग, फूड प्रोडक्शन, प्लेटिंग, सर्विस, गेस्ट इंटरैक्शन और इवेंट मैनेजमेंट सहित आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां स्वयं संभाली। इस दौरान उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में काम करने और अपने कौशल को प्रदर्शित करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। कार्यक्रम की विशेषता रही छात्रों के माता-पिता, अभिभावकों और रिश्तेदारों की उपस्थिति। उन्होंने अपने बच्चों को लाइव किचन और सर्विस के दौरान काम करते हुए देखा और उनके द्वारा तैयार किए गए Tex-Mex व्यंजनों का आनंद लिया। छात्रों ने अपने परिवार के सदस्यों को व्यंजन परोसने के साथ-साथ उनकी सामग्री, तैयारी ...

पीड़ित AGM ने लगाई अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार, बोले- दोबारा हो सकता है हमला

  *लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

हजारों की संख्या में पासी समाज के लोगों ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ली

लखनऊ, 06 सितंबर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज ग्राम कुकरा एवं ग्राम दुर्गागंज, लखनऊ में ‘पासी शौर्य यात्रा’, ‘दलित चौपाल’ एवं ‘सदस्यता अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। पासी शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों स्थानों पर आयोजित सदस्यता अभियानों में बड़ी संख्या में पासी समाज के लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। दोनों कार्यक्रमों का संचालन श्री नरेंद्र पासवान एवं श्री राजेंद्र प्रसाद रावत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी ने पासी-पासवान सहित समस्त दलित समाज से अपने अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा। पासी समाज के गौरवशाली इतिहास और वीर परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। प्रदेश...

13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

अर्णव शर्मा और आ‌द्या साहा बने 'इंडिया जीनियस', आ‌द्या बनीं 13 वर्षों में सबसे कम उम्र की जीनियस शिक्षा, प्रतिभा और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उ‌द्देश्य से 13वां इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह 2026 रविवार को होली पब्लिक स्कूल सभागार, वृंदावन कॉलोनी, शहीद पथ, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज सिंह, श्रीमती अपर्णा यादव एवं श्री आनंद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री हरिश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश; लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, भारतीय सेना; श्री राहुल सेन सक्सेना, समाजसेवी; डॉ. गोविंद जायसवाल, दंत चिकित्सक, लखनऊः एवं श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय स्वरूप, उत्तर प्रदेश ...

लखनऊ के हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब लखनऊ प्रीमियर डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र शुभ विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर सहयोग प्रदान किया गया। क्लब ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कॉलेज के मेधावी छात्रों को इसी प्रकार सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। समारोह में विशेष तौर पर विद्यालय के शिक्षक अवनीश सर को सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने बताया कि अवनीश सर द्वारा पूरे वर्ष भर कई पुण्य और प्रेरणादायक कार्य किए गए हैं, जिसके लिए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद रतड़ा और डायरेक्टर रिद्धिमा रतड़ा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में शुभ विश्वकर्मा की माताजी एवं विद्यालय की शिक्षिका गीता मैम ने विद्यालय प्रबंधन और लायंस क्लब प्रीमियर ...

दशमेश पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, डॉ. चारु गाबा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

  शिक्षक दिवस के अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ चारू गुआबा, डीन, टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज ने शिरकत कर विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।   चारू गुआबा लखनऊ पुलिस कमिश्नर की धर्मपत्नी भी हैं। कार्यक्रम में हरजिन्दर सिंह रवि, मंदीप बजाज, संदीप सिंह आनंद, उजागर सिंह एवं सुरजीत सिंह राजपाल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए विद्यालय में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रगति भी देखी। इसके साथ ही उन्होंने साहिबजादा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्कूल की दैनिक दिनचर्या पर आधारित म्यूजिकल प्रस्तुति रही, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह में प्रमुख रूप से संदीप सिंह आनंद, मनदीप बजाज, हरजिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह राजू, त्रिलोक सिंह बहल, परमजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, इन्द्रपाल सिंह, गुर...

रक्षा मंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के तहत रेड हिल कॉन्वेंट में शिक्षकों का सम्मान

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस 10 जुलाई के अवसर पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के क्रम में जनपद में 1100 शिक्षकों को सम्मानित करने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज राजधानी के रेड हिल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, डायरेक्टर श्री राहुल सर और प्रिंसिपल श्रीमती शिल्पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की, तभी जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता और चे...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, लोजपा (रामविलास) ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ, 2 सितम्बर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना अत्यंत गंभीर, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी इस कायराना एवं निंदनीय कृत्य की कड़ी भर्त्सना करती है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। इस मामले को लेकर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव पासी जी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचा और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच, धमकी देने वाले आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा श्री चिराग पासवान जी को पर्याप्त एवं पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद दारुल सफा, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी जनप्रतिनिधि अथवा राजन...

एलेन हाउस पब्लिक स्कूल ने 'यूनिवर्सिटी कनेक्ट 2026' का आयोजन किया – सपनों को हकीकत से जोड़ना और भविष्य को संवारना

  लखनऊ, 1 सितंबर 2026: एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ ने 'यूनिवर्सिटी कनेक्ट 2026' का आयोजन किया। यह करियर और उच्च शिक्षा से जुड़ा एक कार्यक्रम था जिसे S.C.O.P.E. (सुपरहाउस करियर ओरिएंटेशन फॉर प्रोफेशनल एक्सीलेंस) द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र और उनके माता-पिता शामिल हुए। “सपनों को हकीकत से जोड़ना और भविष्य को संवारना " थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्हें 55+से ज़्यादा प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का मौका मिला। इस कार्यक्रम के ज़रिए छात्रों को अलग-अलग एकेडमिक प्रोग्राम, एडमिशन के तरीकों, स्कॉलरशिप, विदेश में पढ़ाई के मौकों और करियर की नई संभावनाओं के बारे में जानने का मौका मिला। जी. एल ए. यूनिवर्सिटी, इलिनोइस टेक मुंबई, शिव नादर यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, फ्लेम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ एबरडीन, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथेम्प्टन , यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिस्टल, ज़ेवियर यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी और केंट स्टेट यूनिव...

मोदी-योगी सरकार अति पिछड़ों को दे रही है धोखा - बाबूराम पाल

  लखनऊ,  राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर अति-पिछड़े समाज को धोखा देने का बड़ा आरोप लगाया है। राष्ट्र उदय पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री पाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की संसद में जातिगत जनगणना का वादा किया था। लेकिन 14 अगस्त को जारी अधिसूचना में ओबीसी जाति का कालम ही नहीं है। अति पिछड़ों के अलग आरक्षण कोटे के लिए बनी जस्टिस रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया और उसे संसद के पटल तक पर नहीं रखा जा रहा है। इसी तरह प्रदेश की योगी सरकार ने 2018 में रिटायर्ड जज राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय समिति बनाई। इसकी भी रिपोर्ट आजतक सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने योगी सरकार में शामिल अति पिछड़े नेताओं से भी कहा कि उन्हें रोहिणी कमीशन और राघवेंद्र कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए अन्यथा सरकार से बाहर आना चाहिए। इस अवसर पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ़्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान के तहत पूर्वांचल के दस जिलों ...