लखनऊ। हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब लखनऊ प्रीमियर डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र शुभ विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर सहयोग प्रदान किया गया। क्लब ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कॉलेज के मेधावी छात्रों को इसी प्रकार
सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
समारोह में विशेष तौर पर विद्यालय के शिक्षक अवनीश सर को सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने बताया कि अवनीश सर द्वारा पूरे वर्ष भर कई पुण्य और प्रेरणादायक कार्य किए गए हैं, जिसके लिए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद रतड़ा और डायरेक्टर रिद्धिमा रतड़ा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में शुभ विश्वकर्मा की माताजी एवं विद्यालय की शिक्षिका गीता मैम ने विद्यालय प्रबंधन और लायंस क्लब प्रीमियर का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब लखनऊ प्रीमियर डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 के प्रेसिडेंट संजय साहनी, सेक्रेटरी हरिराम अग्रवाल, बाल सचिन सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और विद्यालय परिवार मौजूद रहा।



Comments
Post a Comment