चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।
लखनऊ, प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने की तारीख नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसी मुद्दे पर यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने बताया कि आज सरकार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी गई हैं। संगठन का कहना है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ होगी। इससे विकास कार्यों की निरंतरता बाधित होगी और पारदर्शिता व जवाबदेही पर भी सवाल उठेंगे। संगठन की प्रमुख मांगें: 1. समय पर चुनाव: पंचायत चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर तत्काल संपन्न कराए जाएं। 2. कार्यकाल का विस्तार: यदि चुनाव में देरी होती है तो नई पंचायत के गठन तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधान गांव की सरकार के प्रतिनिधि हैं। कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक बैठाने से गांवों के विकास कार्य ठप हो जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान ...