लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल हुए आरपीआई (आठवले) के पदाधिकारी , प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ स्वागत
लखनऊ
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) से आए पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान ने कहा कि पार्टी निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आरपीआई से आए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भविष्य में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पार्टी की आगामी रणनीतियों की जानकारी भी साझा की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव महेश सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव व लखनऊ मंडल प्रभारी वेद प्रकाश, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राहुल झा, आईटी सेल प्रभारी नन्द कुमार चौधरी, जिला प्रभारी लखनऊ शम्भू नाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष नारेन्दर पासवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया से लोजपा में शामिल हुए प्रमुख सदस्य:*
श्री महेन्द्र कुमार प्रजापति, श्री हरीश सिंह सोनकर, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, श्री उपेन्द्र सिंह, मोहम्मद फैज़ान, श्री राम सिंह, सनिल कुमार, श्री अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, कार्तिकेय सिंह, नसीमा कुरैशी, श्री राहुल कुमार, गीता आर्य, राम जी, मालती देवी, सुमित कुमार, बलराम सिंह, रामाजी सिंह, चन्दन सिंह, दीपान्शु सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राहुल कश्यप, अरविन्द श्रीवास्तव, रवि प्रकाश और अनिल कुमार।
पार्टी में शामिल हुए आरपीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि वे लोजपा (रामविलास) की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में आए हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।



Comments
Post a Comment