Skip to main content

Posts

ऐशबाग रामलीला मैदान में ओ पी. श्रीवास्तव मेमोरियल में स्कूल के बच्चों का वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

  ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का संचालन एव...
Recent posts

1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों के समर्थन में सिख समाज ने निकाला शांतिपूर्ण विरोध मार्च

  1 नवम्बर को राजनीतिक रैली आयोजित करने के निर्णय पर सिख प्रतिनिधियों ने जताई आपत्ति लखनऊ। 1 नवम्बर 1984 को हुए सिख नरसंहार की स्मृतियां आज भी प्रभावित परिवारों के लिए गहरी पीड़ा का विषय हैं। इस घटना में अपने परिजनों को खोने वाले अनेक परिवार आज भी न्याय और सार्वजनिक माफी की अपेक्षा रखते हैं। इसी संदर्भ में 1984 के पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने तथा सिख समाज की भावनाओं को सामने रखने के उद्देश्य से आज 1 नवम्बर को सिख समाज की ओर से गुरुद्वारा आलमबाग स्थित साहिबजादा पार्क से शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। मार्च का समापन खालसा चौक, टेढ़ी पुलिया पर हुआ, जहां आयोजित सभा में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स. आशीष सिंह तलवार ने कहा कि 1 नवम्बर 1984 की घटना सिख समाज के इतिहास का अत्यंत संवेदनशील अध्याय है। ऐसे में इस तारीख को राजनीतिक रैली आयोजित किए जाने से पीड़ित परिवारों और समाज की भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में ऐतिहासिक घटनाओं और उनसे जु...

कायस्थ पार्टी का शक्ति प्रदर्शन - 01 नवम्बर को गाँधी भवन में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

किसान, आमजन, युवा, शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी कायस्थ पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 01 नवम्बर को गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी उ.प्र. में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए रणनीति बनाना है। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हो रहे हैं। सम्मेलन में आये हुए सभी अध्यक्षों को निर्देशित किया जायेगा कि अपने-अपने जिलों से जल्द से जल्द मजबूत प्रत्याशियों का चयन कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को सूचित करें। सम्मेलन में कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा, उत्पीड़न एवं राजनीति में खत्म होती हुई भागीदारी पर व्यापक चर्चा होगी। सम्मेलन को अपार जन समर्थन मिल रहा है इससे प्रतीत हो रहा है कि सम्मेलन ऐतिहासिक सफल होगा। सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। आप से अपील है कि प्रातः 11 बजे गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, ताकत को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्र को सफल बनावे।

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

  आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक सुनने और नए कंटेंट की खोज करने का ज़रिया बन गया है। ग्राहकों की इस व्यापक उपयोग संबंधी जरूरत को पूरा करने और अपनी सेवाओं के साथ इसे और बेहतर बनाने के लिए, एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को 'यूट्यूब प्रीमियम' उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के ज़रिए ग्राहकों को बिना विज्ञापनों वाला यूट्यूब अनुभव मिलेगा, जिसमें शॉर्ट्स के साथ-साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का लाभ भी मिलेगा। *नियम एवं शर्तें लागू। यह लॉन्च दर्शाता है कि आज ग्राहक अपने फोन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। डेटा के जरिए वे अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं, शो देखते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और नए कंटेंट की खोज करते हैं। यूट्यूब प्रीमियम अब एयरटेल की एंटरटेनमेंट सेवाओं की सूची में शामिल हो गया है, जिसमें प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ज़ी5 प्रीमियम, सोनीलिव और 18 से अधिक अन्य ओटीटी...

10 हजार से अधिक किसान का महासंगम, अन्नदाताओं के हितों की आवाज मजबूत करेंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। डिफेंस एक्सपो परिसर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में प्रदेशभर से 10,000 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, किसान परिवारों की अगली पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा कृषि को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन और शासन के बीच नियमित संवाद की आवश्यकता भी रेखांकित की। 10,000 से अधिक किसानों का महासंगम  डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन की संगठनात्मक सक्रियता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का एक मंच पर एकत्र होना उनकी एकजुटता और जागरूकता का परिचायक है। किसान संगठनों की भूमिका केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर संवाद और प्रभावी पैरवी करना भी है। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित विभागों और शासन के समक्ष मजबू...

मुथूट फाइनेंस के सी. एस. आर. सहयोग से दिव्यांग खिलाड़ियों को मिली व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट, समावेशी खेलों को बढ़ावा देने की पहल

  लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेट्स गिव होप फाउंडेशन (Let’s Give Hope Foundation) द्वारा मुथूट फाइनेंस के सी एस आर सहयोग से व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योलो हार्मनी पार्क स्पोर्ट्स एरीना एंड टर्फ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग देना है। साथ ही इनर व्हील क्लब बारादरी लखनऊ का भी सहयोग मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों सोमजीत सिंह (लखनऊ), अरविंद विश्वकर्मा (मिर्जापुर), हरीश कुशवाहा (झाँसी), आफताब अंसारी (हरिद्वार), राजा बाबू (गाजियाबाद), गौरव यादव (मेरठ), जीशान अंसारी (मेरठ), अनामिक गुर्जर (मेरठ), अनिल सिंघानिया (ललितपुर), अनमोल वशिष्ठ (मेरठ) और इरफान हैदर (अंबेडकर नगर) को व्हीलचेयर और क्रिकेट किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश...

Riyaga Fine Jewellery के नए शोरूम में न्यू डिजाइन, न्यू कलेक्शन लॉन्च, गोल्ड, सिल्वर, पोलकी, डायमंड की विशाल रेंज

  *लखनऊ।* राजधानी के वृंदावन योजना, सेक्टर 6A, MG Heights में Riyaga Fine Jewellery के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ शोरूम की ओनर प्रियम राज रस्तोगी एवं अंकुर रस्तोगी द्वारा किया गया। ओनर प्रियम राज रस्तोगी ने बताया कि इस नए स्टोर को खास तौर पर न्यू डिजाइन और न्यू कलेक्शन के साथ तैयार किया गया है। इस फेस्टिवल और वेडिंग सीजन में हमारे नए कलेक्शन के साथ एक नई शुरुआत करें। हमारे पास हर वर्ग और हर उम्र के ग्राहकों के लिए वैरायटी उपलब्ध है हमारे एक्सक्लूसिव डिजाइंस आधुनिकता के साथ हमारी पारंपरिक सोच को लेकर एक बनाए गए। साथ ही बेस्ट ओफॉर के साथ आपकी पसंद को बनाएं स्मार्ट चॉइस 1. *हैवी से लाइट वेट फिटेड ज्वेलरी:* ब्राइडल, पार्टी वियर के लिए हैवी और डेली यूज़ के लिए लाइट वेट, कम्फर्टेबल फिटेड ज्वेलरी की पूरी रेंज। 2. *कम्पलीट वैरायटी:* एक ही छत के नीचे गोल्ड ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, पोलकी ज्वेलरी और रियल डायमंड ज्वेलरी की लेटेस्ट वैरायटी। 3. *पहली बार हॉलमार्क सिल्वर:* लखनऊ में पहली बार हॉलमार्क के साथ सिल्वर ज्वेलरी की गारंटीड शुद्धता के साथ उपलब्धता। *उद्घाटन ऑफर:* - 22K Gold Jewellery ...