Skip to main content

ओपनसिग्नल रिपोर्ट में एयरटेल बना भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट, 5 कैटेगरी में जियो और बीएसएनएल को पछाड़ा

  ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष ● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। ● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। ● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। ए...

10 हजार से अधिक किसान का महासंगम, अन्नदाताओं के हितों की आवाज मजबूत करेंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। डिफेंस एक्सपो परिसर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में प्रदेशभर से 10,000 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, किसान परिवारों की अगली पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा कृषि को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन और शासन के बीच नियमित संवाद की आवश्यकता भी रेखांकित की।


10,000 से अधिक किसानों का महासंगम 


डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन की संगठनात्मक सक्रियता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का एक मंच पर एकत्र होना उनकी एकजुटता और जागरूकता का परिचायक है। किसान संगठनों की भूमिका केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर संवाद और प्रभावी पैरवी करना भी है। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित विभागों और शासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।


किसान परिवारों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता


विधायक ने किसानों को देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का आधार बताते हुए कहा कि उनके परिश्रम का सम्मान उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर सुनिश्चित करके किया जाना चाहिए। उन्होंने छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए पेंशन और ऋण व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति, साइकिल और लैपटॉप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के विषय को शासन के समक्ष उठाने की बात कही। डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 2,000 मेधावी विद्यार्थियों को जाति और धर्म से परे साइकिल एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया है।


कृषि को आधुनिकता और निवेश से जोड़ने का संकल्प


डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रत्येक जिले में किसान परिवारों के युवाओं के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक, बाजार प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग और कृषि आधारित उद्योगों का प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए रास्ते खोल सकता है। कृषि क्षेत्र में एग्रीटेक कंपनियों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और कृषि आधारित स्टार्टअप्स के निवेश को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी बताई, ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और मूल्य संवर्धन के अवसर मिल सकें।


तकनीकी कौशल और रोजगारपरक प्रशिक्षण से आएगी बदलाव की क्रांति


डॉ. राजेश्वर सिंह ने महापंचायत में बोलते हुए कहा कि तकनीकी कौशल ग्रामीण युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


गन्ना मूल्य भुगतान पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक ₹3 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान समयबद्ध तरीके से किया गया है। फसल क्षति के तकनीक आधारित आकलन, खाद-बीज की उपलब्धता और छुट्टा पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गांव-गांव में पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं और उनके संचालन के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही, आलू उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएँ, उचित मूल्य और उनकी उपज के प्रभावी प्रबंधन के लिए भी व्यापक प्रयास किए गए हैं।


किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करेंगे कि प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर दो माह पर किसान संगठनों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। इन बैठकों में किसानों की समस्याओं, लंबित मामलों और विभागीय कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा हो, ताकि समाधान की दिशा में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।


सम्मेलन में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री ऋषि मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र यादव (बबलू), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी, महासचिव श्री नरेश यादव, राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहन सिंह मोना, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश यादव, श्री उमेश गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने सम्मेलन में शामिल किसानों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान हितों की रक्षा, कृषि विकास और किसान परिवारों की अगली पीढ़ी के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

लखनऊ: पंचायतीराज निदेशालय में सफाई कर्मचारियों का सम्मेलन, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पा...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...