लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तीकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेट्स गिव होप फाउंडेशन (Let’s Give Hope Foundation) द्वारा मुथूट फाइनेंस के सी एस आर सहयोग से व्हीलचेयर एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योलो हार्मनी पार्क स्पोर्ट्स एरीना एंड टर्फ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग देना है। साथ ही इनर व्हील क्लब बारादरी लखनऊ का भी सहयोग मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के इन खिलाड़ियों सोमजीत सिंह (लखनऊ), अरविंद विश्वकर्मा (मिर्जापुर), हरीश कुशवाहा (झाँसी), आफताब अंसारी (हरिद्वार), राजा बाबू (गाजियाबाद), गौरव यादव (मेरठ), जीशान अंसारी (मेरठ), अनामिक गुर्जर (मेरठ), अनिल सिंघानिया (ललितपुर), अनमोल वशिष्ठ (मेरठ) और इरफान हैदर (अंबेडकर नगर) को व्हीलचेयर और क्रिकेट किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश...
लखनऊ, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और SIR में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज लखनऊ में विरोध मार्च निकाला। पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक "वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारे लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वोट चोरी बंद करो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतंत्र को बचाने तक जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment