लखनऊ, 2 सितम्बर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना अत्यंत गंभीर, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी इस कायराना एवं निंदनीय कृत्य की कड़ी भर्त्सना करती है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करती है।
इस मामले को लेकर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव पासी जी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचा और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच, धमकी देने वाले आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा श्री चिराग पासवान जी को पर्याप्त एवं पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके बाद दारुल सफा, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी जनप्रतिनिधि अथवा राजनीतिक नेतृत्व को धमकी देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्री चिराग पासवान जी के उत्तर प्रदेश में लगातार दौरे एवं विभिन्न जिलों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक होती है तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने सदैव दलितों, पिछड़ों एवं वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई। आरक्षण किसी की खैरात नहीं, बल्कि वंचित समाज का संवैधानिक अधिकार है और पार्टी इसके संरक्षण के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला कुमारी जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, प्रधान महासचिव विकास पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता लोकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद रावत, प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी वेद प्रकाश, जिलाध्यक्ष लखनऊ नरेंद्र पासवान, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, प्रदेश मंडल अध्यक्ष लखनऊ श्री राजेश रावत, उपाध्यक्ष श्री महेश बाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment