एलेन हाउस पब्लिक स्कूल ने 'यूनिवर्सिटी कनेक्ट 2026' का आयोजन किया – सपनों को हकीकत से जोड़ना और भविष्य को संवारना

लखनऊ, 1 सितंबर 2026: एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ ने 'यूनिवर्सिटी कनेक्ट 2026' का आयोजन किया। यह करियर और उच्च शिक्षा से जुड़ा एक कार्यक्रम था जिसे S.C.O.P.E. (सुपरहाउस करियर ओरिएंटेशन फॉर प्रोफेशनल एक्सीलेंस) द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र और उनके माता-पिता शामिल हुए। “सपनों को हकीकत से जोड़ना और भविष्य को संवारना " थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्हें 55+से ज़्यादा प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का मौका मिला।
इस कार्यक्रम के ज़रिए छात्रों को अलग-अलग एकेडमिक प्रोग्राम, एडमिशन के तरीकों, स्कॉलरशिप, विदेश में पढ़ाई के मौकों और करियर की नई संभावनाओं के बारे में जानने का मौका मिला। जी. एल ए. यूनिवर्सिटी, इलिनोइस टेक मुंबई, शिव नादर यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, फ्लेम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ एबरडीन, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथेम्प्टन , यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिस्टल, ज़ेवियर यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी और केंट स्टेट यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों और अभिभावकों से बातचीत की।
यह पहल करियर के लिए तैयारी, सही जानकारी के साथ फैसले लेने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति एलेन पब्लिक स्कूल की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
यह कार्यक्रम एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ की प्रिंसिपल, सुश्री मनीषा अंथवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके नेतृत्व में ऐसे मौके लगातार तैयार किए जा रहे हैं जिनसे छात्र अपने भविष्य के बारे में आत्मविश्वास के साथ और सही जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें। विद्यालय द्वारा की गई यह पहल विद्यार्थियों का दृष्टिकोण विकसित करने और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मील का पत्थर साबित होगी। सही जानकारी और सही मार्गदर्शन देना ही विद्यालय का उद्देश्य है।
Comments
Post a Comment