लखनऊ, देश के दिग्गज नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वयं उनके पुत्र और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान थे। सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए और स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर चिराग पासवान ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर आभार जताया। चिराग ने एक्स पर लिखा - *"योगी जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि दी। उनका खुद आकर श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान का क्षण है। इससे साफ है कि पापा और योगी जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीयता का था।"* स्व. रामविलास पासवान को दलितों-पिछड़ों की आवाज माना जाता था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने में लगा दिय...
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति *प्रो. अमरिका सिंह* के उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ
*उदयपुर।* मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति *प्रो. अमरिका सिंह* के आज उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर छात्र नेता *गजेंद्र सिंह भाटी , डॉ राजश्री गांधी , डॉ. मोहित नायक, प्रो. गिरिराज सिंह , जोगराज सिंह* ने माला पहनाकर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
गेस्ट हाउस पर कुलदीप सिंह झाला , शक्ति सिंह भाटी सहित अनेकों शुभचिंतकों ने भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया ।।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रो. अमरिका सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनके आगमन से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रो. अमरिका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment