शिक्षक दिवस के अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ चारू गुआबा, डीन, टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज ने शिरकत कर विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।
चारू गुआबा लखनऊ पुलिस कमिश्नर की धर्मपत्नी भी हैं।
कार्यक्रम में हरजिन्दर सिंह रवि, मंदीप बजाज, संदीप सिंह आनंद, उजागर सिंह एवं सुरजीत सिंह राजपाल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए विद्यालय में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रगति भी देखी। इसके साथ ही उन्होंने साहिबजादा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्कूल की दैनिक दिनचर्या पर आधारित म्यूजिकल प्रस्तुति रही, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।
समारोह में प्रमुख रूप से संदीप सिंह आनंद, मनदीप बजाज, हरजिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह राजू, त्रिलोक सिंह बहल, परमजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, इन्द्रपाल सिंह, गुरदीप सिंह लाटी, ऋषि सिंह, चरणजीत सिंह, रणबीर सिंह भसीन, केन्द्रीय स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष बलजीत कौर, मनप्रीत कौर, सतनाम कौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ “शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से समाज निर्माण” के संकल्प को और मजबूत करना रहा।


Comments
Post a Comment