Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 नवोदय परिवार के तत्वावधान में होटल डैमसन प्लम, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में “द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में नवोदय विद्यालय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, नवोदय के संस्कारों और देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार की एकता का जीवंत उदाहरण बना।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।


समारोह में सेवानिवृत्त डॉ उमेश चंद्र वाजपेई पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री अशोक कुमार शुक्ला पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय, श्री अखिल कुमार शुक्ल पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री एस राम पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री बच्चा सिंह पूर्व आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल, श्री जनार्दन सिंह सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्रीदेवी प्रसाद सिंह सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री राजीव उपाध्याय पूर्व सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री जेएस चौहान पूर्व प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय लखनऊ, श्री कलाल पूर्व प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय चित्रकूट, श्री अजीत शुक्ल पूर्व प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय लखीमपुर, श्री चंद्रबली पूर्व प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली, डॉ अमरनाथ राय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली, श्री एस के श्रीवास्तव प्रिंसिपल केवी रायबरेली, सुरेंद्र प्रसाद पूर्व प्रिंसिपल सुपोल बिहार, श्री चंदन बगिस पूर्व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ीपुर, श्री आरके सिंह पूर्व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर, श्री दिनेश चंद्र मिश्रा अंग्रेजी शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय बस्ती, श्री गोपाल जी तिवारी पूर्व हिंदी शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर, श्री एचपी कनौजिया टीजीटी हिंदी जेएनवी प्रतापगढ़ सर, सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति नोएडा, श्री योगेंद्र भक्त पूर्व प्राचार्य नवोदय विद्यालय बस्ती, श्रीमती संजू सिंह पूर्व फिजिकल एजुकेशन टीचर झारखंड गिरिडीह, श्री एसपी सिंह पूर्व आर्ट टीचर जवाहर नवोदय विद्यालय लखीमपुर, श्री शिवजी त्रिपाठी पूर्व पीजीटी बायोलॉजी कौशांबी, श्री जनार्दन उपाध्याय पूर्व सहायक आयुक्त लखनऊ, डॉ डीके त्रिपाठी पूर्व प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय सीधी मध्य प्रदेश, श्री महेश शर्मा पूर्व प्राचार्य हनुमंत नगर राजस्थान, सुधीर दीक्षित पूर्व प्राचार्य सिरोही राजस्थान, श्री जीप मिश्रा पूर्व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेशएनवीएस लखनऊ की वर्तमान उपायुक्त श्रीमती संगीता जायसवाल एवं सहायक उपायुक्त श्री सुमन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।


वरिष्ठ शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी संयोजक श्री जी.पी. मिश्रा, पूर्व उप-प्रधानाचार्य, जेएनवी रायबरेली ने नवोदय की गुरु-शिष्य परंपरा और गुरुजनों के योगदान पर विस्तार से विचार रखे। पूर्व उपायुक्त श्री उमेश चंद्र बाजपेई ने नवोदय की गौरवशाली यात्रा के संस्मरण साझा किए। पूर्व प्राचार्य श्री जे.एस. चौहान ने नवोदय विद्यालयों की स्थापना के उद्देश्य एवं उसकी मूल भावना पर प्रकाश डाला। पूर्व उपायुक्त श्री एस. राम ने पूर्व विद्यार्थियों से जुड़े अनेक प्रेरक संस्मरण साझा किए। समारोह की अध्यक्षता सभागार के वरिष्ठतम सम्मानित सदस्य एवं पूर्व पीजीटी हिंदी श्री दिनेश राय ने की।


पूर्व छात्रों की ओर से उत्तर प्रदेश एटीएस के मुखिया एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम कुमार गौतम (आईपीएस) ने अपने प्रेरक विचार साझा किए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सचिव श्री सूर्यपाल गंगवार (आईएएस) ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनुकरणीय माध्यम बताया। डीआईजी/जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर, लखनऊ श्री बबलू कुमार (आईपीएस) ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के संस्मरण साझा करते हुए भावुक होकर कहा कि आज वे जो कुछ हैं, उसमें नवोदय विद्यालय और उनके गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान है।


अमरावती ग्रुप, लखनऊ के श्रीकांत मिश्रा ने नवोदय परिवार से अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश श्री रणवीर प्रसाद ने नवोदय की विशिष्ट शिक्षक-विद्यार्थी परंपरा को दुनिया में अपनी तरह की अनूठी परंपरा बताया। विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री जग प्रवेश ने नवोदय से मिले संस्कार और अनुशासन को अपने जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया। नवोदय फैमिली वर्ल्डवाइड के अध्यक्ष श्री सीताराम नारोलिया ने नवोदय परिवार को जोड़ने के अपने अभियान और अनुभव साझा किए।


समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले अनेक पूर्व छात्र भी शामिल हुए। इनमें श्री प्रशांत कुमार (आईएएस, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता विभाग), श्री रईस अख्तर (आईपीएस), श्री जग प्रवेश (आईएएस, विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), श्री विजय कुमार (विशेष सचिव, कार्मिक विभाग), श्री अमोल मुकुट (आईपीएस, एडीसीपी, पूर्वी जोन, लखनऊ), श्री विकास पांडेय (एसीपी, बीकेटी), श्री अनुराग सिंह (एडीएम), श्री अनिल सागर (एसडीएम, बाराबंकी), श्री जयप्रकाश सिंह (तहसीलदार, सदर लखनऊ), श्री राघवेंद्र त्रिपाठी (तहसीलदार, शाहजहांपुर), श्रीमती शालिनी तिवारी (तहसीलदार, रायबरेली), डॉ. वीरेंद्र प्रसाद एवं डॉ. मधुसूदन मिश्रा (केजीएमयू), श्री रविंद्र देव उपाध्याय (उपाध्यक्ष, विपणन, पेप्सिको), श्रीकांत मिश्रा (निदेशक, अमरावती ग्रुप), श्री विवेक तिवारी (प्रबंध निदेशक, सत्या माइक्रोफाइनेंस कैपिटल लिमिटेड), विश्वभूषण मिश्रा मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वनाथ धाम वाराणसी,एडीएम संतोष उपाध्याय श्वेता तिवारी श्री विवेक वर्मा (शिक्षाविद एवं निदेशक, अप राइज अकादमी), डॉ. पंकज कुमार सिंह (वरिष्ठ चिकित्सक, बस्ती), श्री अजीत प्रताप सिंह, श्री अनुज गुप्ता, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, श्री जय सिंह, श्री सर्वेश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जीएसटी श्री प्रवीण यादव, श्री कुमार (निदेशक, मंडी परिषद गोरखपुर), डॉ. उमेश चंद्र तरुण कौशिक सहित अनेक पूर्व छात्र उपस्थित रहे।


समारोह में उपस्थित न हो पाने वाले पूर्व छात्रों ने वीडियो संदेशों के माध्यम से अपनी भावनाएँ साझा कीं। इनमें श्री कृष्ण कुमार यादव (पोस्ट मास्टर जनरल, अहमदाबाद), श्री रणविजय वर्मा (महाप्रबंधक, भारतीय रेलवे, नई दिल्ली) तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारी डॉ. स्वामी प्रकाश पांडेय प्रमुख रहे।


आयोजन समिति के सदस्य श्री वेद प्रकाश राय ने स्वागत भाषण में देश-विदेश से आए नवोदय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि नवोदय की गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखने, पूर्व छात्रों को एक सूत्र में जोड़ने और वर्तमान पीढ़ी तक नवोदय के संस्कार पहुंचाने का एक सतत प्रयास है। उन्होंने आयोजन की शुरुआत, उसकी मूल भावना तथा भविष्य की रूपरेखा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का संचालन बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ की आईटी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजश्री पांडेय एवं सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट श्री अवनीश चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बॉम्बे हॉट नमकीन के प्रबंध निदेशक श्री अनिल दीप आनंद ने किया।



समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नृत्यांजलि फाउंडेशन की निदेशक रागिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में पर्णिका श्रीवास्तव, निखिल कसौधन, कृति सिंह चौहान एवं अनुराधा दुबे ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं बीबीएयू के विद्यार्थियों ने समूह गान, समूह नृत्य एवं एकल गान की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईटी विभाग से अनुभव, बी.टेक. से ध्रुव एवं शिवम, योग विभाग से कल्पना एवं प्रगति तथा रसायन विज्ञान विभाग से साक्षी, जागृति एवं काव्या ने प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में वेद प्रकाश राय, प्रज्ञा पांडेय, अनिल दीप आनंद, श्रीकांत मिश्रा, डॉ. राजश्री पांडेय, हरिशंकर गुप्ता, डॉ. नित्या वर्मा, डॉ. अनुराग मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं अनेक पूर्व छात्रों का विशेष सहयोग रहा।


समारोह के अंत में उपस्थित नवोदयन साथियों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और व्यापक एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा तथा वर्तमान में अध्ययनरत नवोदय विद्यार्थियों के बीच गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार, अनुशासन और पूर्व छात्रों के मार्गदर्शन को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


समारोह ने यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया कि नवोदय केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि गुरुजनों के संस्कारों से निर्मित एक ऐसा परिवार है, जिसकी आत्मीयता पीढ़ियों को जोड़ती है और जिसकी गुरु-शिष्य परंपरा समय के साथ और मजबूत होती जा रही है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।