लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस 10 जुलाई के अवसर पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के क्रम में जनपद में 1100 शिक्षकों को सम्मानित करने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज राजधानी के रेड हिल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, डायरेक्टर श्री राहुल सर और प्रिंसिपल श्रीमती शिल्पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की, तभी जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता और चेयरमैन श्री सुरेश चंद्र गुप्ता ने बच्चों को इस प्रकार प्रोत्साहित करने और शिक्षकों का सम्मान बढ़ाने के लिए आनंद द्विवेदी जी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।


Comments
Post a Comment